J
Jonny Smith· 2 years ago
Simplifying learning through practical guides, educational resources, and easy-to-understand explanations.

अकाउंट से पैसे कट गए लेकिन भेजे शख्स को नहीं मिले तो क्या करना चाहिए?

8
177

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on01/20/24

आमतौर पर कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि अकाउंट से पैसे कट जाते हैं लेकिन भेजे हुए शख्स को नहीं मिल पाते तो ऐसे में क्या करना चाहिए। चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं अगर आपके साथ भी ऐसा हो जाता है तो क्या करना चाहिए। डिजिटल ट्रांजैक्शन फेल होना अब आम बात हो चुका है। कई तकनीकी खामियों की वजह से भी ऐसा होता है। लेकिन एक तय समय के बाद भी ग्राहक का पैसा फंसा रहता है तो आरबीआई के नियमों के तहत इसकी भरपाई की जा सकती है। ऐसी स्थिति में सबसे पहले कस्टमर केयर से संपर्क करना चाहिए। इसके लिए बैंक की 24 घंटे की ग्राहक सेवा हेल्पलाइन पर कॉल करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी समस्या को नोट किया जाएगा और आपकी लेनदेन संदर्भ संख्या रिकॉर्ड करने के बाद, कार्यकारी आपकी शिकायत दर्ज करेगा और आपको एक शिकायत ट्रैकिंग नंबर जारी करेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, इस स्थिति में 7 दिनों के भीतर ग्राहक के अकाउंट में पैसे वापस जमा हो जाएंगे। अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि कस्टमर केयर से कैसे बात करें तो आप बैंक शाखा पर भी जा सकते हैं। हेल्पडेस्क पर शिकायत जारी करने के लिए नजदीकी शाखा पर जाना चाहिए, जहां आपको एक शिकायत ट्रैकिंग नंबर दिया जाएगा। लेकिन फिर भी आपकी शिकायत का समाधान नहीं हो रहा हैं, तो उसी शाखा के प्रबंधक से बात करें जहां आपका खाता है। आप बैंक के वेबसाइट पर भी जा सकते हैं और और शिकायत कक्ष में शिकायत दर्ज कर कर सकते हैं। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 के तहत स्थापित, NCDRC ग्राहकों की शिकायतों को हल करने के लिए यह एक अर्ध- न्यायिक निकाय हैं, यह आपकी ओर से कदम उठाएगा। इसके अलावा, कानूनी रास्तों को भी अपनाया जा सकता है। मामले में एक या दो से अधिक महीने का समय लग रहा है तो तो आप अपनी तरफ से कानूनी कार्रवाई करने के लिए कानूनी वकील को भी नियुक्त कर सकते हैं।

Letsdiskuss

S
View Profile
3