Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
preeti  patel's avatar
Dec 13, 2023health-beauty

ठंडी लगने पर हमें क्या खाना चाहिए?

6 Answers
30

S
@setukushwaha4049Dec 2, 2021


1.ठंडी लगने पर हमें तुरंत गरम दूध हल्दी वाला पीना चाहिए क्योंकि दूध मे कैल्शियम भरपूर मात्रा मे पाया जाता है। और ज़ब पीरियड आती है तो पीरियड के दर्द को कम करने मे हल्दी वाला दूध काफ़ी फायदेमंद होता है।

2.अधिक ठंड लगे तो आपको मिर्ची या मिर्ची का अचार खाना चाहिए क्योंकि आप ज़ब भी मिर्ची खाते है तुरंत आपके शरीर मे गरमाहट आ जाती है।

3.ठंड लगने पर हमें अदरक के साथ गुड़ का सेवन करने से शरीर मे गरमाहट बरकारार रहती है।

4.ठंड से बचने के लिए हमें रोजाना बादाम, अखरोट,मूंगफली, अंजीर सुबह खाली पेट दूध के साथ सेवन करने से ठंड नहीं लगता है।

5.ठंड लगने पर आप तुरंत भुनी हुयी लहसुन खाये 2मिनट बाद आपको गर्मी लगने लगेगी।

Article image

3
16
R
@rajnipatel6804Dec 2, 2021


ठंड लगने पर हमें हल्दी वाला दूध पीना चाहिए, क्योंकि
हल्दी की एंटीबायोटिक्स प्रॉपर्टीज़ और दूध में मौजूद कैल्शियम जब ये दोनों एक साथ मिलते है! तो हल्दी और दूध के गुण और ज्यादा बढ़ जाते है !और हमें ठंडी नही लगती है!

हमें ठंड लगने पर गुड़ खाना चाहिए,क्योंकि गुड पाचन क्रिया को मजबूत बनता है! और शरीर को सर्दी खांसी से बचाता है,क्योंकि इसमें विटामिन्स, मिनरल्स जैसे फॉस्फोरस, आइरन, मैग्निशियम और पोटेशियम से भरपूर गुड़ माइग्रेन, पाया जाता है, जिससे हमें लाभ मिलता है!

हमें ठंड के मौसम में खाने के लिए बादाम,पिस्ता, अखरोट से ज्यादा गर्म में कोई चीज नहीं होती!इसलिए हमें पांच, छः कि मात्रा में रोजाना सुबह नाश्ते में या दूध में मिलाकर खाएं, जिससे शरीर में गर्मी आएगी!Article image

3
16
avatar
@preetipatel2612Dec 2, 2021

- सर्दियों में हमें गरम वाली चीजों को खाना चाहिए जिससे हमारे शरीर को गर्मी मिले और हमें ठंडे ना लग पाए जैसे गुड, दूध, अंडा और हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, मूली इत्यादि को खाना चाहिए! प्रतिदिन अंडा खाने से हमारे शरीर में गर्मी रहती है, इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होने के कारण यह हमें सर्दी-जुकाम से मैं चाहता है . ठंडी के सीजन में हमें अखरोट मेथी के लड्डू बनाकर भी खाना चाहिए क्योंकि यह काफी फायदेमंद होते हैं. ठंडी में हमें रोज दूध पीना चाहिए क्योंकि इसमें कैल्शियम पाया जाता है, जिससे हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं. ठंडी में हमें ड्राई फ्रूट्स काजू बादाम किसमिस अखरोट इत्यादि का सेवन करना चाहिए!Article image

3
16
avatar
@aanchalsingh1985Dec 2, 2021

हमें ठंड में अक्सर खाली पेट लहसुन एक से दो कली खाना चाहिए यह हमें ठंड से बचाती है फिर खाने के दौरान सलाद के रूप में भी सेवन कर सकते हैं इसका इसे खाने से हमारी इम्यूनिटी बढ़ती है और हम में ठंड में अक्सर खट्टे फलों का सेवन करना चाहिए जो हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं जैसे संतरा, अमरुद, पाइनएप्पल, और ठंड में हमें अंडा एवं मछली का सेवन करना चाहिए मछली में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट विटामिन डी और omega-3 फैटी मिलेंगे और इसके साथ हमें रोजाना अदरक की चाय पीनी चाहिए जिससे सर्दी जुखाम में सांस से संबंधित समस्याएं नहीं होती हैं.।Article image

3
16
avatar
@krishnapatel8792Dec 9, 2021

हमें ठंड लगने पर गर्म दूध पीना चाहिए। जिसे हमारे शरीर को ताकत मिलती है क्योंकि दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ठंड के मौसम में हमें अखरोट बादाम काजू आदि ड्राई फ्रूट्स को खाना चाहिए। जैसे कि ठंड लगने पर हमारा गला बैठ जाता है तो हमें अदरक के साथ गुड़ दूध मिलाकर उसको गर्म करके पीना चाहिए जिससे हमें हमारे गले की खराश को आराम मिलता है। हमें ठंड लगने पर लहसुन को भूनकर खाना चाहिए। ठंड लगने पर रोज सुबह में गुड़ का सेवन करना चाहिए इसके सेवन।वालों से हमारे शरीर को ताकत मिलती है।Article image

2
16
avatar
@poonampatel5896Dec 12, 2023

आपको बताते हैं कि ठंड में क्या खाना चाहिए, जैसा कि आप सभी जानते हैं ठंड में लोग खान-पान के मामले में ध्यान नहीं देते हैं और सड़क के किनारे लगे ठेले से कुछ भी खा लेते हैं। ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होता है। ठंड में गर्म चीजों का सेवन करना चाहिए,सर्दी के मौसम में यदि खाने में ठंडा गर्म चीजों को खा लिया तो जल्दी बीमार पड़ सकते हैं। सही खान पान से बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ेगी और बीमारियों का खतरा भी टाल जाता है।ऐसे में हमें ठंड के मौसम में खाने में कुछ विशेष ध्यान देना चाहिए तो चलिए हम बताते हैं कि ठंड के मौसम में हमें क्या खाना चाहिए।

1. लहसुन:- रोजाना हमें खाली पेट एक दो-लहसुन की कली खा लेना चाहिए या फिर खाने के दौरान सलाद के रूप में सेवन कर सकते हैं। ठंड में रोज लहसुन की एक या दो कली खाने से उसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इम्युनिटी बढ़ती है। सर्दी में होने वाले इन्फेक्शन का खतरा नहीं होता है।

2. संतरा , अमरुद जैसे खट्टे फल:- ठंड में यदि खट्टे फलों का सेवन किया जाए तो यह स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। संतरा, अमरुद,पाइनएप्पल और अंगूर जैसे खट्टे फलों का सेवन करना चाहिए। ठंडी में इन फलों का सेवन करने से विटामिन सी का लाभ मिलता है।जो की इन्फेक्शन से बचाने में मदद करते हैं।

3. शकरकंद:- ठंड में नाश्ते या फिर हल्की भूख लगने पर शकरकंद का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है। हालांकि शकरकंद को उबालकर काला नमक के साथ या दालचीनी के पाउडर डालकर खाना चाहिए।सर्दी में इसका रोजाना सेवन किया जा सकता है।इससे ठंड में होने वाली कई बीमारियों से भी बचा जा सकता है।

4. दही:-ठंड में एक कटोरी रोजाना दही खाने से कई बीमारियों से दूर रहा जा सकता है, ऐसा माना जाता है कि यदि इसका रोजाना सेवन करते हैं तो बीमारियों का खतरा 20% तक दूर रहता है। दही में मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया और कैल्शियम, जिंक जैसे मिनरल्स इंफेक्शन का खतरा टलते हैं।

Letsdiskuss

0
24