Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
A

Anushka

May 13, 2024others

डिहाइड्रेशन होने पर क्या खाना चाहिए?

5 Answers
14

avatar
@kirankushwaha3551Mar 19, 2024

यह दोस्तों आज हम आपको बताएंगे की डिहाइड्रेशन होने पर क्या खाना चाहिए। इस पोस्ट के जरिए मैं आपको बताऊंगी की डिहाइड्रेशन होता क्या और डिहाइड्रेशन होने पर क्या खाना चाहिए।

 

डिहाईड्रेशन- डिहाइड्रेशन अक्सर गर्मियों के दिनों में होता है और यह शरीर मे पानी की कमी से होता है। दोस्तों मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए 65 से 70% पानी व्यक्ति के शरीर के लिए आवश्यक होता है,अगर इससे कम पानी व्यक्ति के शरीर मे है तो उसे डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। गर्मी में डिहाइड्रेशन अक्सर ज्यादा इसलिए होता है क्योंकि जब हम गर्मी के दिनों मे धूप में निकलते हैं तो हमारे शरीर से सारा पसीना निकल जाता है और हमें बार-बार प्यास लगती है और हम अगर उस वक्त पानी नहीं पीते हैं तो हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है और डिहाइड्रेशन हो जाता है।

 इसके अतिरिक्त यदि हमें उल्टियां आती है तो भी डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है।

 

चलिए मै आपको बताती हु की अगर आपको डिहाईड्रेशन हो जाता है तो उससे बचने के लिए आपको क्या खाना चाहिए-

  1. आप दिन भर पानी पिए और जितनी बार आपको प्यास लगे उतनी बार भरपूर मात्रा में पानी पीजिये। दिन में लगभग 15 से 20 बार पानी पीये।
  2.  आप पानी के साथ नींबू पानी और चीनी का घोल मिलाकर पिए।
  3.  आप पानी की कमी को दूर करने के लिए फल जैसे तरबूज, खरबूज, संतरा,खीरा,ककड़ी इत्यादि का सेवन करें क्योंकि इन फलो मे पानी होता है।
  4.  आपको डिहाइड्रेशन है तो आप खाना कम कीजिए और खाने से ज्यादा पानी पिए।
  5.   अगर आपको डिहाइड्रेशन की समस्या है तो आपको गर्म चीज का सेवन नहीं करना चाहिए,
  6. जैसे कि चाय या कॉफी नहीं पीना चाहिए।
  7.  डिहाइड्रेशन की समस्या में नारियल पानी को भी पी सकते हैं।नारियल पानी भी डिहाइड्रेशन को दूर करता है क्योंकि नारियल पानी में भी पानी होता है।
  8. अगर आप गर्मियों के दिनों में धूप में निकल रहे हैं तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आपको अपने साथ में एक पानी की बोतल अवश्य रखनी है।

 

Letsdiskuss

0
6
S
@sonamsingh1730Mar 19, 2024

सबसे पहले मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं की डिहाइड्रेशन होता क्या है:-

 दोस्तों मैं आपको बता दूं की डिहाइड्रेशन होने पर रोगी को कमजोरी, थकान और चक्कर आने जैसे लक्षण महसूस होने लगते हैं। और इस समस्या से बचने के लिए लोग नमक और चीनी का घोल बनाकर पीते हैं। और जिन लोगों के शरीर में पानी की कमी हो जाती है उन लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है। यदि आपको भी डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है तो इससे आप कैसे बच सकते हैं चलिए हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताते हैं।

 

यहां पर मैं आपको बताने वाली हूं की डिहाइड्रेशन की समस्या होने पर किन चीजों को सेवन करना चाहिए:-

 

 

अदरक वाली छाछ :- यदि आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है तो आप अदरक वाली छाछ बनाकर पी सकते हैं। क्योंकि छाछ प्रोबायोटिक होने के साथ पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिजों से भरपूर होती है। इसके लिए आपको एक कप छाछ में थोड़ा सा अदरक पाउडर मिला लेना है और इसका सेवन करना है इस उपाय को आप दिन में कम से कम तीन बार कर सकते हैं।

 

दूसरा उपाय है आम का पन्ना जी हां दोस्तों गर्मियों में आम का पन्ना सेहत के लिए वरदान माना जाता है। इसके सेवन से न केवल डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर किया जा सकता है बल्कि कोलेस्ट्रॉल को भी ठीक करने में मदद मिलती है।

 

 इसके अलावा डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करने के लिए दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पिए। पानी के साथ नींबू पानी, रोजाना फ्रेश जूस पिए, तरबूज,खरबूज,संतरा, खीर, कड़ी आदि चीजों का सेवन करें क्योंकि इनमें पानी की मात्रा अधिक पाई जाती है। यदि आप रोजाना इन चीजों का सेवन करते हैं तो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या देखने को नहीं मिलेगी।

 

 

 

Letsdiskuss

0
7
M
@meenakushwaha2225May 1, 2024

गर्मियों के दिनों में आपने देखा होगा कि आपको तेज प्यास लगती है लेकिन पानी पीने के बाद भी प्यास नहीं बुझती है तो ऐसे में शरीर में पानी की कमी की वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है। ऐसे में हमारे शरीर में गर्मियों के दिनों में पानी कम पिने की वजह से और शरीर से अधिक पसीना निकलने से शरीर मे पानी की कमी होने से कई सारी समस्याए जैसे -उल्टी, दस्त, पेट दर्द तथा डायरिया आदि।

 

•आपके शरीर में डिहाइड्रेशन या पानी की कमी होने पर दिन में 1-5गिलास पानी पिना चाहिए, लेकिन रोजाना पानी पिने से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या दूर हो जाती है।

 

•इसके अलावा जिन लोगो के शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या होती है, उन लोगो को गन्ने का जूस पिना चाहिए।गन्ने का जूस पिने से शरीर में पानी की कमी दूर हो जाती है, इसलिए रोजाना एक गिलास गन्ने का जूस पिना चाहिए।

 

•जिन लोगो के शरीर में डिहाइड्रेशन या पानी की कमी हो जाती है, उन लोगो को रोजाना अंगूर का सेवन करना चाहिए।अंगूर खाने से शरीर हाइड्रेट रखने में काफ़ी मददगार होता है।

 

•वही जिन लोगो को शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या होती है, तो उन्हें रोजाना अनार का सेवन करना चाहिए। अनार का सेवन करने से शरीर काफ़ी लम्बे समय तक हाइड्रेट रखता है, और शरीर में आयरन की कमी पूर्ण हो जाएगी।

 

•जिन लोगो के डिहाइड्रेशन की समस्या होती है, उन लोगो को रोजाना संतरे का सेवन करना चाहिए क्योंकि संतरे में विटामिन सी पाया जाता है जो शरीर को हाइड्रेट खने में काफ़ी मदद होता है। साथ ही मौसमी खाने से भी शरीर हाईड्रेट रहता है, क्योंकि मौसमी में विटामिन सी पाया जाता है। आप रोजाना मौसमी का खाते है तो आपके शरीर में पानी की कमी नही होती है, बल्कि आपका शरीर हाइड्रेट रहता है।

 

 

Letsdiskuss

 

0
5
avatar
@krishnapatel8792May 2, 2024

यदि आप भी डिहाइड्रेशन की समस्या से परेशान है तो अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज यहां पर मैं आपको बताने वाली हूं कि डिहाइड्रेशन होने पर क्या खाना चाहिए:-

अक्सर देखा जाता है कि गर्मी के मौसम में कई लोगों को उल्टी, सर दर्द, की समस्याएं देखने को मिलती है अक्सर इस तरह की समस्याएं डिहाइड्रेशन होने पर बताई जाती हैं। और यदि किसी व्यक्ति के शरीर में पानी की कमी हो जाती है  उसे व्यक्ति को डिहाइड्रेशन की समस्या बहुत जल्द हो जाती है और यदि किसी व्यक्ति को डिहाइड्रेशन की समस्या होती है तो उसे व्यक्ति को कमजोरी,थकान और चक्कर जैसे लक्षण महसूस होने लगते हैं।

 

तो चलिए हम आपको बताते हैं की डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करने के उपाय क्या है :-

 

अदरक वाली छाछ का करें सेवन :-

दोस्तों छाछ में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यदि आप गर्मी के मौसम में इसका सेवन करते हैं तो  आपको डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होगी। जब आप  के छाछ का सेवन करें तो इसमें थोड़ा सा अदरक का पाउडर मिक्स कर और फिर इसका सेवन करें लगातार तीन से चार दिन आप इसका सेवन कर सकते हैं।

 

आम का पन्ना का करें सेवन :-

दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं कि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में आम आसानी से मिल जाते हैं मैं आपको बता दूं कि गर्मियों में आम का पन्ना सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है यदि आप आम के पन्ने का सेवन करते हैं तो डिहाइड्रेशन और कोलेस्ट्रॉल की समस्या दूर हो जाती है। यदि आप इस उपाय को अपनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आम उबाल लेना है, इसके बाद आम में पुदीना, काला नमक, शक्कर, भुना हुआ जीरा सभी चीज मिक्स कर ले। और इस तरह आपका आम का पन्ना तैयार हो गया।

 

Letsdiskuss

0
2
avatar
@poonampatel5896May 12, 2024

नमस्कार दोस्तों चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताते हैं की डिहाइड्रेशन होने पर आपको क्या खाना चाहिए।जैसा कि आप सभी जानते हैं गर्मियों में तापमान ज्यादा की वजह से डिहाइड्रेशन का जोखिम रहता है जो सेहत के लिए काफी नुकसानदेह होता है। इसलिए गर्मी के मौसम में अपनी डाइट में ऐसे फ्रूट्स को शामिल करना चाहिए जो बॉडी को हाइड्रेट रखें और सेहत के लिए फायदेमंद हो।बढ़ते तापमान की वजह से काफी पसीना आता है,जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। डिहाइड्रेशन की वजह से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं,चक्कर आना स्किन ड्राई होना, मुंह सूखना, बीपी में गड़बड़ी, धड़कनें तेज होना, सिर दर्द,किडनी इन्फेक्शन, किडनी स्टोन आदि। इसलिए अपनी डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करना चाहिए जो हमारे शरीर में पानी की कमी न होने दें। तो चलिए अब हम आपको ऐसे फूड्स बताते हैं जो  डिहाइड्रेशन को दूर करने में काफी मदद करता है।

 

खीरा :- खीर में पानी की मात्रा काफी अधिक होती है, जिस वजह से गर्मियों में इसे खाना काफी फायदेमंद होता है।साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिस वजह से वजन कम करने में भी काफी मदद मिलती है। खीरे को पानी में मिलाकर पीने से बॉडी डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है।

 

नारियल पानी:- नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं जो डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद पोटैशियम और सोडियम बीपी मैनेज करने में भी मदद करते हैं। इसलिए गर्मियों में नारियल पानी पीना बेहद फायदेमंद होता है।

 

स्ट्रॉबेरी:- गर्मियों में स्ट्रॉबेरी खाने से पानी की कमी दूर करने में काफी मदद मिल सकती है। साथ ही इसमें एंट्री एक्सीडेंट्स विटामिन सी फलेट और मैंगनीज पाया जाता है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। गर्मियों में एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड खाना काफी फायदेमंद होता है।

 

Letsdiskuss

 

0
1