Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Krishna Patel's avatar
Jan 21, 2023health-beauty

कमजोरी का अनुभव होने पर क्या खाएं?

4 Answers
31

S
@setukushwaha4049Nov 26, 2022

कमाज़ोरी का अनुभव होने पर यानि आपको कमज़ोरी महसूस होती है तो आपको अपने डाईट मे मछली,अंडे का सेवन करना चाहिए क्योकि अंडे, मछली मे भरपूर मात्रा मे प्रोटीन पाया जाता है।


कमज़ोरी को दूर भागने के लिए रोजाना सुबह, शाम 1 गिलास गर्म दूध मे छूहारे, काजू, किशमिश, बादाम, अखरोट को भिगो कर रखे उसके बाद दूध और भिगोये हुये ड्राई फ्रूट्स को खाने से आपके शरीर मे ताकत आएगी, कमज़ोरी का अनुभव बिल्कुल नहीं होगा।

Article image

0
15
V
@vandnadahiya7717Nov 28, 2022

दोस्तों इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे की कमजोरी का अनुभव होने लगे तो क्या खाएं। दोस्तों इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम खुद को इतना व्यस्त रहते हैं कि हमें खाना खाने के लिए टाइम ही नहीं मिलता जिसके कारण शरीर को कमजोरी का अनुभव होने लगता है। जिसके कारण हम किसी भी काम को अच्छी तरह से नहीं कर पाते हैं। तो ऐसे में हमें कुछ ऐसे भोजन और फलों का सेवन करना चाहिए जिसमें पौष्टिक तत्व भरपूर मात्रा में हो। मौसमी और हरी सब्जी सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है इन फलों में एंटीऑक्सीडेड अधिक मात्रा में पाया जाता है है जो शरीर की कमजोरी को दूर करते हैं। लीन प्रोटीन से युक्त भोजन शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए बहुत उपयोगी है।

Article image

0
15
avatar
@preetipatel2612Nov 28, 2022
  1. शरीर में अगर कमजोरी का अनुभव होता है तो रोजाना आपको ड्राई फ्रूट्स को रात में दूध में फुलाकर खाना चाहिए जैसे - काजू, बादाम, पिसता, किसमिस,खजूर आदि।
  2. रोजाना रात को एक गिलास गर्म दूध में थोड़ा सा हल्दी डालकर पीने से भी कमजोरी दूर होती है।
  3. रोजाना हरी सब्जियों और फलों का सेवन करना चाहिए । इसके अतिरिक्त रोजाना अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भरपूर मात्रा में पानी का भी सेवन करना चाहिए।Article image
0
15
avatar
@krishnapatel8792Jan 21, 2023

आज यहां पर हम आपको बताएंगे कि आप कमजोरी को दूर करने के लिए किस चीज का सेवन कर सकते हैं। अक्सर व्यक्ति को कमजोरी तब होती है जब उसके शरीर में खून की कमी,और विटामिन की कमी हो जाती है ऐसे में चलिए बताते हैं कि आप कमजोरी दूर करने के लिए किस चीज का सेवन कर सकते हैं।

शरीर में कमजोरी की कमी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में आयरन को शामिल कर सकते हैं, मौसमी और ताजे फलों को शामिल कर सकते हैं, इसके अलावा हर्बल टी, या फिर कुछ बीजों को शामिल करके आप कमजोरी से छुटकारा पा सकते हैं।Article image

0
14