Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
R
Dec 14, 2022health-beauty

बालों को झड़ने से बचाने के लिए आहार में क्या - क्या शामिल करें?

6 Answers
8

S
@sweetysharma7577May 22, 2019
आजकल के समय में कम उम्र में ही सबमें बालों के झड़ने जैसी समस्यायें बढ़ने लगी है लेकिन अगर हम अपनी डाइट पर नियंत्रण रखें तो इस परेशानी से अपना पीछा छुड़ा सकते है | हमेशा उन फूड को खाना चाहिए जो बालों को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं यह एक अच्छा और साधारण उपाय है।
 
 
 
बालों को झड़ने से बचाने के लिए अपने दिनचर्या में इन चीज़ों को शामिल करें -
 
How To Use Egg On Hair| बालों में अंडा लगाने के फायदे| Egg Benefits Balon  Ke Liye | how to use egg for hair thickness | HerZindagi
 
- अंडे -
बायोटिन की कमी बालों के टूटने का कारण बन सकती है, और अंडे में भारी मात्रा में बायोटिन और प्रोटीन होता है और दोनों ही बालों के बढ़ने में मददगार होते हैं इसलिए अपने दैनिक आहार में अंडे जरूर शामिल करें | यह बालों में केराटिन के उत्पादन के लिए शरीर में बायोटिन बहुत ही जरूरी है। केराटिन बालों का प्रोटीन है।
 
Sweet Potato Benefits, How To Gain Weight, Shakarkand Khane Ke Fayde -  शकरकंद का सेवन ऐसे करने से तेजी से बढ़ता है वजन, जानिए तरीका | Lifestyle  News In Hindi
 
- शकरकंद -
शकरकंद में बीटा-कैरोटिन की भारी मात्रा पाई जाती है और बीटा कैरोटिन शरीर के भीतर विटामिन ए के रूप में परिवर्तित होता है इतना ही नहीं बल्कि कई रिसर्च में में पाया गया है कि विटामिन ए में बालों के टूटने की प्रक्रिया को धीमा करने की क्षमता होती है इसीलिए शकरकंद जरूर खाएं |
 
ब्लैकबेरी के फायदे लाभ और नुकसान - Blackberry khane ke fayde aur nuksan in  hindi
 
- बेरी -
स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी जैसी बेरी विटामिन सी से भरी हुई होती हैं। एक अध्ययन में पाया गया कि बेरी में पाया जाने वाला विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट में तब्दील हो जाता है, जो डैमेज बालों को सही करने में मदद करता है |
 
 
 
 

 

2
4
avatar
@krishnapatel8792Sep 21, 2022

यदि आप भी अपने झड़ते बालों की समस्या से परेशान है तो आज हम आपको इस समस्या से निजात पाने के लिए बताएंगे कि आप अपने आहार में कौन-कौन सी चीजों को शामिल कर सकते हैं ताकि आपके बाल झड़ना बंद हो जाए।

अंडा आप अपने बालों को मजबूत बनाने के लिए अपने आहार में अंडे को शामिल कर सकते हैं क्योंकि इसमें प्रोटीन सबसे अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

इसके अलावा आप अपने आहार में पालक को शामिल कर सकते हैं क्योंकि पालक में विटामिन ए, सी और फोलेट पाया जाता है जो आपके बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है।Article image

2
4
avatar
@preetipatel2612Sep 21, 2022
  1. आपको अपने आहार में अंडे और दूध को शामिल करना चाहिए क्योंकि अंडे और दूध में पाए जाने वाला प्रोटीन आपके बालो को मजबूत बनाने में सहायक होते है।
  2. रोजाना आंवले के चूर्ण का सेवन करने से बालों का टूटना कम होता है।
  3. अपने डाइट में आपको हरी सब्जियां जैसे पालक, गोभी, मेथी जिनमें अनेक प्रकार के विटामिंस ए, कैल्शियम, प्रोटीन पाए जाते हैं जो बालों को मजबूत बनाते हैं।
  4. टूटते बालों को कम करने के लिए आपको अपने डाइट में फलों और ड्राई फूड्स का भी सेवन करना चाहिए जैसे -बादाम, किशमिश, केला,सेब , नींबू, स्ट्रॉबेरी आदि।Article image
2
4
avatar
@aanchalsingh1985Sep 22, 2022

आइए दोस्तों आज हम आपको बता रहे हैं कि बालों को झड़ने से बचाने के लिए हमें अपने आहार पर क्या शामिल करना चाहिए।

1. बालों को झड़ने से बचाने के लिए हमें हरीसब्जियों का सेवन करना चाहिए क्योंकि उसने पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारे बालों को झड़ने से रोकते हैं।

झड़ते हुए बालों को रोकने के लिएफल का सेवन करना चाहिए जैसे संतरा, अंगूर, चेरी, बेरी का फल खाना चाहिए क्योंकि ये फल विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारे बालों को झड़ने से रोकते हैं.।Article image

2
4
S
@setukushwaha4049Dec 11, 2022

बालो क़ो झड़ने से बचाने के लिए आहार मे गाजर और शकरकंद शामिल करे,इनमें मौजूद विटामिन ए बालों की ग्रोथ में मदद करने के साथ-साथ उन्हें मजबूती देने में भी मदद करता है।

साथ ही आहार मे हरी सब्जी पालक का सेवन करे पालक मे विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन तथा फोलेट आदि तत्व पाये जाते है जो बालो क़ो बढ़ाने मे काफ़ी मदद करते है जिससे हेयर फॉल भी कम होता है।

Article image

2
3
V
@vandnadahiya7717Dec 14, 2022

दोस्तों सर्दियों के मौसम में अधिकतर बाल झड़ते हैं। जब शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है तो इसका सीधा असर बालों पर पड़ता है। ऐसे में आयरन और प्रोटीन से युक्त आहार खाना चाहिए। दोस्तों इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि बालों को झड़ने से बचने के लिए हार में क्या-क्या सामान करना चाहिए। पत्तेदार सब्जी में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाया जाता है जो बाल को झड़ने से रोकता है इनमें आयरन, विटामिन ए, बीटा कैरोटीन और विटामिन सी पाया जाता है। जो बालों को झड़ने से रोकते हैं और फलों का सेवन भी बालों को झड़ने से रोकते हैं। फल में विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट जैसे संतरा, अंगूर,बैरी का सेवन फायदेमंद होता है बालों को सुंदर बनाते हैं और बालों को झड़ने से रोकते है।

Article image

2
2