Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Dec 19, 2025astrology

2019 में सिंह राशि का कैसा रहेगा भविष्य ?

2 Answers
3

@pamditadayaramasharma5207Dec 19, 2025
 
जैसे ही वर्ष बदलता है, वैसे ही सभी राशियों के सितारे बदल जाते हैं, जिसको लेकर सभी राशियों का वर्तमान और भविष्य बदल जाता है | आज आप सिंह राशि के बारें में जानना चाहते हैं | साल 2019 सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा आईये जानते हैं इसके बारें में -
 
जब किसी बच्चे का जन्म होता है, और उसके जन्म के समय चन्द्रमा कुंडली के सिंह राशि पर होता है तो जातक की सिंह राशि होती है |
 
सिंह राशि का स्वामी सूर्य है, और सूर्य सभी ग्रहों में बहुत ही महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है | इस राशि का स्वामी होने के कारण सिंह राशि वाले लोग बहुत ही उग्र और तेज स्वाभाव के होते हैं | ऐसे लोगों को गुस्सा बहुत जल्दी आता है | ऐसे लोग दिखने में बड़े ही रोबदार होते हैं और इनका काम करने का तरीका सबसे अलग होता है |
 
2019 सिंह राशि के लिए कैसा है - 
 
सामाजिक क्षेत्र :-
इस वर्ष सिंह राशि वालों को उनके काम में भरपूर सफलता मिलने का योग है | 2019 की शुरुआत में सिंह राशि वालों को थोड़ा अपने काम में संघर्षकरना पड़ेगा परन्तु उन्हें सफलता जरूर मिलेगी | इस वर्ष लाभ,प्रतिष्ठा और सामाजिक सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
 
आर्थिक क्षेत्र :-
इस वर्ष सिंह राशि वालों का आर्थिक क्षेत्र मजबूत बनेगा | आपके काम के साथ-साथ आपको आर्थिक रूप से भी सफलता मिलेगी | इस साल धन का आगमन और संचय (सुरक्षित करना) करने में सिंह राशि सफल होगी | इस वर्ष अगर धन को कहीं व्यापार या कुछ खरीदने के बारें में सोच रहे हैं वो आपके लिए शुभ होगा |
 
कार्य क्षेत्र :-
इस वर्ष कार्य क्षेत्र में सिंह राशि को लाभ मिलेगा | इस वर्ष किये गए हर काम में सफलता मिलने के योग हैं | फिल्म, फैशन, राजनीति, चिकित्सा इन सभी क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को अपने कार्य क्षेत्र में अच्छा और सफल लाभ मिलने के योग है | व्यापारियों को उनके व्यापार में लाभ और नौकरी पेशा वालों को उनके कार्य में उन्नति मिलेगी |
 
स्वास्थ :-
इस वर्ष सिंह राशि का स्वास्थ सामान्य रहेगा | साल की शुरुआत में पैरों में दर्द, घुटनों के दर्द एवं नसों में जकड़न की कुछ परेशानी बनी रहेगी | इस साल कुछ समय डिप्रेशन, सिरदर्द व अनिद्रा से परेशान हो सकते हैं |
0
1
avatar
@krishnapatel8792Apr 25, 2023

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हर वर्ष सभी राशि वालों का समय बदलता रहता है आज हम आपको बताएंगे कि सन 2019 में सिंह राशि वालों का भविष्य कैसा रहेगा।

2019 में सिंह राशि वालों का स्वास्थ्य थोड़ा बिगड़ा हुआ रहेगा, आपको इस वर्ष अनिद्रा की समस्या रहेगी इसके अलावा चक्कर आना आदि रोगों से पीड़ित हो सकते हैं, इस वर्ष सिंह राशि वालों को अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का भी खास ख्याल रखना होगा। वहीं 2019 में ही भवन आदि का क्रय विक्रय का योग रहेगा। नौकरी वर्ग में आपके कार्यप्रणाली की प्रशंसा होगी।

Article image

0
0