S
Setu Kushwaha· 2 years ago
Covering important news, trending stories, and global events with balanced insights and reliable information.

पान के पत्ते पर कपूर रखकर जलाने से क्या होगा?

34
643

Join this conversation

Sort By

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि पान के पत्ते पर कपूर रखकर जलाने से क्या होता है। हिंदू धर्म में पान के पत्ते को बहुत शुभ माना जाता है। यही कारण है कि इसका इस्तेमाल अमूमन हर पूजा-पाठ में किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में पान के पत्ते और लौंग से जुड़े खास टोटके बताए गए हैं। धार्मिक परंपरा के अनुसार, पान के पत्ते के ऊपरी भाग में इंद्र और शुक्र का वास होता है, बीच में मां सरस्वती का वास होता है, निचले कोने में महालक्ष्मी का वास होता है, पान के पत्ते के अंदर भगवान विष्णु का वास होता है। पत्ते के बाहर भगवान शिव के साथ-साथ कामदेव भी निवास करते हैं। इसके अलावा पान के पत्ते के बायीं ओर मां पार्वती का स्थान और दाहिनी ओर भूमिदेवी का स्थान माना जाता है। स्कंद पुराण के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान, देवताओं और असुरों ने मिलकर समुद्र को मंथन किया। मंथन के दौरान, कई अमूल्य वस्तुएं उत्पन्न हुईं, जिनमें पान के पत्ते भी शामिल थे। पान के पत्तों का पहला उपयोग समुद्र देव की पूजा में किया गया था।

Letsdiskuss

Answered by
Kanchan  Patel
Kanchan PatelMulti-Niche Content Researcher
View Profile
Answered on10/26/23
15

हिंदू धर्म में पूजा पाठ करने के लिए बहुत सी चीजों का प्रयोग किया जाता है उन्हें में से एक चीज है पान के पत्ते ,जी हां दोस्तों यदि आप पान के पत्ते में कपूर रख कर जलाते हैं तो क्या होगा चलिए इसके पीछे का रहस्य जानते हैं।

पुराणों के अनुसार पान के पत्तों की उत्पत्ति समुद्र मंथन के दौरान हुई थी और सर्वप्रथम समुद्र देव की पूजा में पान के पत्ते का इस्तेमाल किया गया था। तभी से ही यह प्रथा लगातार चली आ रही है। इसलिए कहते हैं कि पान के पत्ते में कपूर रखकर पूजा करते हैं तो हमारे घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश नहीं हो पता, घर में सुख शांति बनी रहती है कभी भी घर में लड़ाई झगड़ा नहीं होते इसलिए शास्त्रों में बताया गया है कि जब भी आप पूजा पाठ करें तो पान के पेट में कपूर रखकर अवश्य जलाएं।

Letsdiskuss

Answered by
A
View Profile
Answered on10/26/23
15

दोस्तों चलिए हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि पान के पत्ते पर कपूर रखकर जलाने से क्या होता है ।

कहा जाता है कि पान के पत्ते पर कपूर रखकर भगवान की आरती करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और घर में खुशहाली आती है। पान के पत्ते का उपयोग खाकर मुंह का स्वाद भी बनाने के लिए भी किया जाता है।और इसी तरह अगले 3-5 बुधवार तक पान के ऊपर कपूर रखकर जलाने से रिश्ते मजबूत होंगे, लड़ाई -झगड़े कम हो जाएंगे। यदि आपके घर में झगड़ा बना ही रहता है तो आप पान के पेट में कपूर रखकर के जरूर जलाएं इससे आपके घर की दरिद्रता दूर हो जाएगी और लड़ाई भी कम होगी। पान के पत्ते के ऊपर कपूर रखकर जलाने से परिवार मे प्यार बना रहता है और परिवार के सभी लोग एक -दूसरे के साथ मिल -जुलकर रहना पसंद करते है। रिश्तो मे कड़वाहट नहीं रहती है।

Letsdiskuss

और पढ़े- स्किन के लिए कपूर के क्या फायदे है?

Answered by
S
View Profile
Answered on10/26/23
15

पान के पत्ते का उपयोग न सिर्फ मुंह का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है बल्कि पूजा पाठ में भी पान के पत्तों का विशेष महत्व होता है,ऐसी मान्यता है कि कोई भी पूजा पान के पत्तों के बिना अधूरी मानी जाती है।

यदि आपकी सास और आपके बीच हमेशा लड़ाई झगडे होते रहते है, तो ऐसे मे आप बुधवार के दिन पान के पत्ता ले, पत्ते के ऊपर कपूर रखकर जला दे। इसी तरह अगले 3-5 बुधवार तक पान के ऊपर कपूर रखकर जलाने से रिश्ते मजबूत होंगे, लड़ाई -झगड़े कम हो जाएंगे।


इसके अलावा अपने परिवार वालो के बीच प्यार को बढ़ाने के लिए पान के पत्ते के ऊपर कपूर रखकर जलाने से परिवार मे प्यार बना रहता है और परिवार के सभी लोग एक -दूसरे के साथ मिल -जुलकर रहना पसंद करते है। रिश्तो मे कड़वाहट नहीं रहती है।

Letsdiskuss

और पढ़े- पूजा मे इस्तेमाल किया जाने वाला कपूर किस चीज से बनता है?

Answered by
M
View Profile
Answered on10/25/23
15

पान के पत्ते का इस्तेमाल खाने में तो किया ही जाता है।और खाने के साथ-साथ इसे पूजा में भी चढ़ाया जाता है । सनातन धर्म में इसका अधिक महत्व है। लोगों का मानना है कि पान के पत्ते में देवताओं का वास होता है। पान के पत्ते के साथ-साथ कपूर का भी हमारे हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा महत्व है। पान के पत्ते में कपूर रखकर जलाने से घर में सुख शांति बनी रहती है। और यह भी माना जाता है कि जिस घर में रोज लड़ाई झगड़ा, कलह होती रहती है या कोई घर में बीमार रहता है तो वहां पर पान के पत्ते में कपूर रखकर पूजा करने से घर मे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं।और कपूर को जलाने से घर में जो भी कीटाणु और बीमारी फैलाने वाले वायरस होते हैं वह सभी खत्म हो जाते हैं।Article image

Answered by
A
View Profile
Answered on11/16/23
13

पान के पत्ते पर कपूर रखकर जलाना एक पारंपरिक उपाय माना जाता है, जिसका उपयोग कई लोग घरेलू और धार्मिक कारणों से करते हैं।

जब कपूर जलाया जाता है, तो उससे तेज सुगंध और धुआँ निकलता है, जो वातावरण को शुद्ध करने में मदद करता है।

पान का पत्ता प्राकृतिक रूप से एंटी-बैक्टीरियल गुणों वाला माना जाता है, इसलिए दोनों को साथ जलाने से कुछ लोग मानते हैं कि घर की हवा साफ होती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। कई लोग इसे पूजा या धार्मिक कार्यों में भी उपयोग करते हैं, क्योंकि कपूर को पवित्र माना जाता है।

परंतु इसका कोई पक्का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि इससे सभी तरह के कीटाणु या समस्याएं दूर हो जाती हैं। यह अधिकतर पारंपरिक मान्यता और घरेलू प्रयोग के रूप में किया जाता है।

Answered by
P
Pari DeshmukhReporting what matters — with 12 years of ground-level journalism behind every story.
View Profile

Pari Deshmukh is a journalist with over 12 years of experience covering current affairs across print and digital media in India. She holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication from Pune University, bringing both academic grounding and extensive field experience to her reporting. Over her career, Pari has reported on national politics, policy developments, social issues, and breaking news events across India. Her work has appeared on platforms including The Print, Scroll.in, and Hindustan Times Digital, where she has built a reputation for factual, balanced, and timely reporting on stories that shape public discourse. With 12+ years in the field, she has covered major national events, conducted ground-level investigations, and interviewed policymakers, civil society leaders, and public figures. Her journalism is driven by one standard — verified facts reported without distortion, regardless of the pressure or pace of the news cycle. She has participated in press panels at the Ramnath Goenka Excellence in Journalism Awards and is a member of the Press Club of India. Her reporting continues to serve readers who need current affairs coverage they can trust.

Answered on03/23/26
0