Others

करवा चौथ 2022 कब है? महिलाये करवा चौथ व्...

S

| Updated on October 10, 2022 | others

करवा चौथ 2022 कब है? महिलाये करवा चौथ व्रत की पूजा कैसे करती है?

2 Answers
542 views
logo

@krishnapatel8792 | Posted on October 9, 2022

आइए आज हम आपको यहां पर बताते हैं कि इस वर्ष 2022 में करवा चौथ कौन सी तारीख को है और इसकी भी जानकारी देंगे की महिलाएं करवा चौथ व्रत की पूजा कैसे करते हैं इसकी पूरी विधि बताएंगे।

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हर वर्ष कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्यौहार मनाया जाता है। इसी तरह में 2022 में अक्टूबर के महीने में 13 तारीख को इस बार करवा चौथ का त्यौहार मनाया जाएगा।

चलिए बताते हैं कि महिलाएं करवा चौथ व्रत की पूजा कैसे करते हैं। जो महिलाएं करवा चौथ का व्रत करती हैं वे करवा चौथ वाले दिन सुबह उठकर स्नान करती हैं इसके बाद सोलह श्रृंगार करती हैं और व्रत करने का संकल्प लेती हैं इसके बाद सभी महिलाएं एक जगह पर एकत्रित होकर करवा चौथ व्रत की कथा सुनती है, और रात के समय चांद के निकल आने पर अपना व्रत तोड़ती है।

Letsdiskuss

इसे भी पढ़ें :- महिलाओं के शरीर का सबसे मजबूत अंग कौन सा है?

0 Comments
logo

@preetipatel2612 | Posted on October 9, 2022

2022 में करवा चौथ 13 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा. इस व्रत को सभी सुहागिन महिलाएं अपने पति परमेश्वर की लंबी आयु और अपने विवाहित जीवन को सुखी बनाने के लिए रखती हैं। इस दिन सभी महिलाएं सोलह सिंगार कर के अपने पति के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। फिर रात में सभी महिलाएं चंद्र देव की पूजा करती हैं और अपना व्रत अपने पति के हाथों पानी पीकर खोलती है।Letsdiskuss

और पढ़े- आमलकी एकादशी व्रत का क्या महत्व है ?

0 Comments