थंडरबर्ड X को रॉयल एनफील्ड भारत मे कब लॉन्च करेगी ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


Sikandar khan

Engineer at KW Group | पोस्ट किया |


थंडरबर्ड X को रॉयल एनफील्ड भारत मे कब लॉन्च करेगी ?


0
0




Sales Executive in ICICI Bank | पोस्ट किया


रॉयल एनफील्ड ने भारत में नई और अपडेटेड मोटरसाइकल थंडरबर्ड X की लॉन्च डेट की घोषणा की है |" कंपनी देश में इस बाइक को 28 फरवरी 2018 को लॉन्च करेगी "| रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड X का लंबे समय से इंतज़ार किया जा रहा है और कई मौकों पर ये मोटरसाइकल स्पॉट भी हुई है |

रॉयल एनफील्ड ने भारत में अपनी नई और अपडेटेड मोटरसाइकल थंडरबर्ड X की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है | कंपनी देश में इस बाइक को 28 फरवरी 2018 को लॉन्च करेगी | रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड X का लंबे समय से इंतज़ार किया जा रहा है | रॉयल एनफील्ड इस बाइक को 350cc और 500cc इंजन में लॉन्च करने वाली है |

थंडरबर्ड 500X 4 कलर्स में उपलब्ध होगी, वहीं रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड 350X को लाल और सफेद दो अलग-अलग रंग के पेट्रोल टैंक के साथ पेश किया जाएगा | कंपनी ने अपडेटेड थंडरबर्ड में छोटा हैंडलबार, LED DRL के साथ ब्लैक फिनिश हैडलैंप, LED टेललाइट, 1 पीस सीट दी गई है | बाइक में 9-स्पोक ब्लैक अलॉय व्हील्स के साथ ट्यूबलेस टायर्स भी दिए गए हैं |

रॉयल एनफील्ड ने थंडरबर्ड 350X के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है और बाइक रैगुलर थंडरबर्ड 350 जैसे 350cc इंजन के साथ लॉन्च होगी | सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड यह इंजन 19.8 bhp पावर और 28 Nm टॉर्क जनरेट करता है, वहीं रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड 500X में 499cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन लगाया गया है | बाइक के इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है और इसके अगले पहिए में टेलिस्कोपिक फोर्क और पिछले हिस्से में डुअल शॉक अबज़ॉर्वर सस्पेंशन दिया गया है | दिल्ली में स्टैंडर्ड थंडरबर्ड 350X की एक्सशोरूम कीमत 1.48 लाख रुपए है और प्रिमियम थंडरबर्ड 350X की कीमत इससे 10,000-15,000 रुपए ज्यादा हो सकती है |



Letsdiskuss


11
0

');