Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
S
Jul 15, 2019news-current-topics

नुसरत जहां किन कारणों की वजह से मंगलसूत्र और सिंदूर लगाकर शपथ लेने पहुंची थीं संसद ?

1 Answers
2

P
@poojamishra3572Jul 15, 2019
आखिरकार लसूत्र और सिंदूर लगाकर शपथ लेने पहुंची TMC सांसद नुसरत जहां ने अपनी चुप्पी तोड़ी और मीडिआ से रु बरु होते हुए इस मामलें पर अपना जवाब दिया | अभिनेत्री से TMC सांसद बनीं नुसरत जहां पिछले दिनों अपनी शादी के बाद जब शपथ लेने पहुंची थी तब जबरदस्‍त सुर्खियों में रही थीं जिसका कारण था की वे मंगलसूत्र, मांग में सिंदूर और हाथ में चूड़ा पहने हुए संसद आ गयी थी |


Article image courtesy-Kolkata24x7


उनकी यह तसवीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई और उनके ट्रोल होने का कारण बनी | उनके इस अवतार को लेकर एक समुदायने भी जमकर किया और इस बात का प्रदर्शन हुआ | हालांकि नुसरत जहां ने ऐसी बातों को हमेशा अनदेखा ही किया |

लेकिन हाल ही में अपने एक इंटरव्‍यू में नुसरत जहां ने अपने इस अटायर के बारे में खुलकर बात की और बताया कि वो इस तरह सज-धज कर क्‍यों संसद पहुंची थीं, नुसरत ने ए‍क मीडिया हाउस से इंटरव्‍यू में कहा, मेरी शादी की तारीख पहले ही तय हो चुकी थी और जिसकी वजह से मैंने शपथ ग्रहण को पोस्‍टपोन करने की परमिशन ली थी कि मुझे शादी करने की इजाजत दी जाये.उन्‍होंने आगे कहा,' मैंने शादी कर ली, और ठीक संसद पहुंचने से दो घंटे पहले ही मैंने गृहप्रवेश किया था |
इसके बाद मैं तुरंत फ्लाइट से दिल्‍ली रवाना हो गई, मेरे पास इतना वक्‍त नहीं था कि मैं दोबारा तैयार हो पाती इसलिए जिन कपड़ों में गृहप्रवेश किया, उन्‍हें कपड़ों में शपथ लेने पहुंच गई' और मैंने कभी नहीं सोचा था की इस बेतुकी बात पर मुझे ट्रोल किया जायेगा | नुसरत ने कहा,' मुझे इसमें कुछ भी गलत नहीं लगा कि मैं चूड़ा पहनूं, सिंदूर लगाऊं... मैं सबसे पहले एक भारतीय हूं और मेरे पति मेरे संस्कृति का सम्‍मान करते हैं |
गौरतलब है कि शपथ के बाद नुसरत ने स्‍पीकर के पैर छुए थे जिसे लेकर भी उन्‍हें खूब ट्रोल किया गया था. इसपर उन्‍होंने कहा था, मुझे नहीं पता था कि ऐसा पहले किसी ने नहीं किया था. मुझे हमेशा से ऐसा सिखाया है कि जो कुर्सी पर बैठते हैं उन्‍हें सम्‍मान देना चाहिये | वो मुझसे काफी बड़े थे इसलिए मैंने आशीर्वाद ले लिया. मैंने यह सोचा ही नहीं लोग क्‍या सोचेंगे


0
1