Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
V
Jan 10, 2019others

लांच होने से पहले कहाँ नज़र आयी महिंद्रा XUV300 का बेस वेरिएंट ?

1 Answers
1

@dalabirasimha7084Jan 10, 2019

जी हाँ महिंद्रा XUV300 का बेस वेरिएंट के लांच से पहले internet पर सभी तस्वीरें वायरल हो गयी हैं |

बाज़ार में जल्द लॉन्च होने वाली नई महिंद्रा XUV300 की काफी सारी तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आई हैं जिसमें आप SUV के बेस मॉडल के केबिन की सूरत को साफ़ साफ़ देख सकते हैं |

Article image


जहां महिंद्रा ने अभी इस सबकॉम्पैक्ट SUV के वेरिएंट्स की कोई भी जानकारी नहीं दी है , वहीं माना जा रहा है की महिंद्रा XUV500 की तर्ज पर ही XUV300 में भी W का इस्तेमाल किया जाएगा , ताकि इसे attractive लुक दिया जाए | महिंद्रा की XUV300 का बेस वेरिएंट W4 मॉडल है |

तस्वीरों में महिंद्रा SUV ने अभी अपने सबकॉम्पैक्ट को हल्के केमुफ्लैज स्टीकर्स से ढका हुआ हैं | इसके अलावा XUV300 के बेस वेरिएंट में स्टैंडर्ड हैलोजन हैडलैंप्स के साथ, बंपर के लिए ब्लैक क्लैडिंग दी गई है | महिंद्रा ने बाकी टॉप गाड़ियों के मॉडल्स की तरह XUV300 में टर्न इंडिकेटर्स वाले ओआरवीएम नहीं दिए हैं |

XUV300 की इंटरनेट पर आयी तस्वीरो में पूरी तरह से केबिन नहीं दिख रहा है बल्कि सेंट्रल कंसोल, इंस्ट्रुमेंट क्ल्स्टर और ड्राइवर साइड के इन-कार कंट्रोल्स का साफ-सुथरा लुक दिखाया गया है | SUV में डैशबोर्ड के बीच स्टैंडर्ड इंफोटेनमेंट डिस्प्ले लगा है, जो बटन और नॉब्स से घिरा दिखाया गया है |

बाज़ार में इस नयी महिंद्रा XUV300 के बेस वेरिएंट का मुकाबला मारुति सुज़ुकी विटारा ब्रेज़ा और फोर्ड एकोस्पोर्ट जैसी कारों से होगा | महिंद्रा ने अभी लॉन्च की तारीख नहीं बताई है, पर उम्मीद जताई जा रही है की इसे फरवरी 2019 के मध्य में कहीं लॉन्च किया जा सकता है | इसके अलावा कई महिंद्रा डीलर्स ने इस कार के लिए बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है |

0
React