Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Current Topicsमेटावर्स में रेप का पहला केस कहां पर दर्...
H

| Updated on January 3, 2024 | news-current-topics

मेटावर्स में रेप का पहला केस कहां पर दर्ज हुआ?

1 Answers
logo

@abhishekgaur6728 | Posted on January 3, 2024

मेटावर्स में रेप का पहला केस यूनाइटेड़ किंगडम में दर्ज किया गया है। यह घटना 30 दिसंबर 2023 को हुई थी। पीड़ित 16 वर्षीय लड़की है जो मेटावर्स पर आधारित फेसबुक के वर्चुअल रियलटी में गेम खेल रही थी। मेटार्वस में लड़की वर्चुअल अवतार में थी तभी कुछ लोगो को ने उसका गैंगरेप कर दिया। पीडिता ने बताया कि वह इस घटना से बहुत डर गई और उसे मानसिक रूप से बहुत पीड़ा हुई है।


लंदन की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वर्चुअल वर्ल्‍ड में रेप होने पर लंदन पुलिस का कहना है कि इसका असर पीड़ित पर भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक तौर पर पड़ता है जो कि लंबे समय तक असर करता है। पुलिस के लिए ऐसे अपराध एक चुनौती के रूप में उभरे है क्योकि ऐसे घटनाओ से निपटने के लिए कोई कानून नही है।


इस घटना ने मेटावर्स की सुरक्षा पर सवाल उठाए है असल में मेटावर्स एक ऐसा वर्चुअल स्पेस है जहां लोग अवतारों के माध्यम से एक दूसरे के साथ बातचीत कर सकते है इस घटना से ये साबित कर दिया है कि इसमें भी यौन उत्पीड़न जैसी गंभीर सम्स्याएं हो सकती है। मेटावर्स में इसको प्रयोग करने वाले की पहचान छिपी रहती है इससे अपराधियों को अपराध करनें में मदद मिलती है। मेटावर्स जैसे प्लेटफार्म और सरकारों को इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए और इसके समाधान पर काम करना चाहिए।

मेटावर्स में रेप का पहला केस कहां पर दर्ज हुआ

0 Comments