H
Updated on Jan 22, 2024education

दुनिया की सबसे ऊंची अम्बेडकर की मूर्ति का इनॉगरेशन कहां पर किया गया है

8
1 Answers

avatar
Answered on Jan 20, 2024

चलिए जानते हैं कि दुनिया की सबसे ऊंची अंबेडकर की मूर्ति का इनॉगरेशन कहां पर किया गया है:-

मैं आपको बता दूं कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में शुक्रवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति का इनॉगरेशन किया गया है। मैं आपको बता दूं की मूर्ति की ऊंचाई जमीन से 206 फिट है। इस मूर्ति को स्टैचू ऑफ सोशल जस्टिस नाम दिया गया है। मैं आपको बता दूं कि दुनिया की टॉप 50 सबसे ऊंची मूर्तियां की लिस्ट में भी इस मूर्ति को शामिल किया गया है।

इससे पहले तेलंगाना में स्थित अंबेडकर की 175 फीट ऊंची मूर्ति सबसे बड़ी मानी जाती थी। लेकिन अंबेडकर का 206 फीट का महा शिल्पम न केवल राज्य के लिए बल्कि देश के लिए एक प्रतीक है।

चलिए हम आपको डॉक्टर अंबेडकर के बारे में कुछ जानकारी देते हैं:-

मैं आपको बता दूं कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू जिले में एक महार परिवार में हुआ था। मैं आपको बता दूं कि उसे समय महार जाति को अछूत समझा जाता था। डॉ भीमराव अंबेडकर के पिता सेवा में थे और नौकरी के सिलसिले में यहां रहा करते थे।

चलिए हम आपको बताते हैं कि इस मूर्ति की खासियत क्या है:-

मैं आपको बता दूं की मूर्ति को 18.81 एकड़ के परिसर में स्थापित किया गया है। इसके अलावा इसे बनाने में 404.35 करोड रुपए का खर्च आया है। इसके अलावा इस मूर्ति को बनाने में लगभग 400 टन स्टील लगा है। मूर्ति को बनाने की जगह स्वराज मैदान समेत मूर्ति के आसपास के क्षेत्र को फिर से विकसित किया गया है। साथ यहां म्यूजिकल वॉटर फाउंटेन भी बनाया गया है। यहां पर 2000 लोगों के बैठने की क्षमता वाला एक सम्मेलन केंद्र और 8000 वर्ग फुट का एक फूड कोर्ट और बच्चों के खेलने का एरिया भी बनाया गया है।

Article image

3