Rinki Pandey
Rinki Pandey· 4 years ago
Exploring astrology, zodiac insights, and traditional interpretations through clear and engaging content.

अखण्ड जप कैसे करते हैं?

8
955

Join this conversation

Sort By

मन से ईश्वर की आराधना करने के लिए पूजा-पाठ भक्ति जप- तप का विधान किया गया है। अखंड जप किसे कहते हैं तो यह ऐसी आराधना होती है जो निरंतर चलती रहती है इसे अखंड जप कहते हैं. यदि आप किसी मंत्र का लगातार एक निश्चित सीमा तक जाप करते हैं तो यह अखंड जाप होता है। अखंड जाप में एकाग्रता और ध्यान बहुत जरूरी होती है.

यह भी पढ़े- क्रिया मंत्र योग क्या होता है?

Answered by
Rinki Pandey
View Profile
Updated on03/14/26
4

अखंड जप एक धार्मिक साधना है जिसमें किसी मंत्र या भगवान के नाम का लगातार और बिना रुकावट के जप किया जाता है। इसे भक्ति, ध्यान और आध्यात्मिक शांति प्राप्त करने के लिए किया जाता है। आमतौर पर यह जप किसी विशेष अवसर, पूजा या संकल्प के साथ किया जाता है और कई बार इसमें कई लोग मिलकर भी भाग लेते हैं ताकि जप लगातार चलता रहे।

अखंड जप करते समय शुद्धता, श्रद्धा और एकाग्रता का विशेष महत्व माना जाता है। जप शुरू करने से पहले मन में भगवान के नाम का संकल्प लिया जाता है। किसी एक मंत्र या भगवान के नाम का चयन किया जाता है। जप बिना रुके चलता रहता है, इसके लिए लोग बारी-बारी से जप करते हैं। जप के समय वातावरण शांत और पवित्र रखना जरूरी माना जाता है।

Answered by
P
Random Facts Enthusiast
View Profile
Answered on03/16/26
0