Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
S
Mar 27, 2019entertainment

साहिर लुधियानवी की बायोपिक में अमृता प्रीतम का किरदार कौन सी अभिनेत्री निभा रही हैं ?

1 Answers
2

@shyamakashyapa1923Mar 28, 2019

कानूनी पचड़े से बचते बचते बॉलीवुड में साहिर लुधियानवी की बायोपिक फिल्म ने अब रफ़्तार पकड़ ली है, पिछले पांच सालों से  यह खबर आ रही थी मशहूर शायर और गीतकार साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम के जीवन पर एक बायोपिक फिल्म आने वाली है लेकिन हर बार किसी न किसी वजह से फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो पा रही थी, इस फिल्म को बॉम्बे टॉकीज की प्रोड्यूसर आशी दुआ बनाने वाली थीं, लेकिन अब खबरें यह है की यह फिल्म संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने जा रही है |

Article image

(courtesy-Dainik Bhaskar)

इस फिल्म के लिए अभी तक कोई नाम फाइनल नहीं किया गया है लेकिन संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म के लिए " मनमर्ज़ियाँ " की सुपर हिट जोड़ी अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू को चुन लिया है, इस फिल्म में अमृता प्रीतम का किरदार तापसी पन्नू निभाएंगी |  
Article image (courtesy-The Indian Express)

इस फिल्म को ले कर संजय  लीला भंसाली ने बतया की उन्होनें इसके लिए कई बड़े नामों को चुना था जैसे शाहरुख़ खान, प्रियंका चोपड़ा , दीपिका पादुकोण लेकिन आखिर में उन्हें इस रोल के लिए अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू की जोड़ी ठीक लगी | हाला की इस जोड़ी को ले कर अभी तक कोई ऑफिसियल बयान नहीं दिया गया है |
Article image (courtesy-news18)
हाल ही में तापसी पन्नू की फिल्म " बदला " रिलीज़ हुई है जिसमें वह अमिताभ बच्चन के साथ नज़र आयी, और उनकी यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाल दिखा यही है, शायद यह भी एक वजह है की साहिर लुधियानवी के मेकर्स को लगता है कि अमृता प्रीतम के रोल के लिए तापसी बिलकुल फिट रहेगी |



0
1