Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Satindra Chauhan's avatar
Feb 21, 2023astrology

कौन सी 6 राशियाँ हैं जिन्हें इस नवरात्रे माँ का आशीर्वाद मिलने वाला है?

2 Answers
2

avatar
@satindrachauhan6717Mar 30, 2022

हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है, साल में नवरात्रि चार बार आते हैं| लेकिन शारदीय और चैत्र नवरात्रि यह दोनों खास नवरात्रों की मान्यता अधिक होती है|


हर साल की तरह इस नवरात्रि में माता का स्वागत बड़े सभी के घरों में बड़े अच्छे से किया जाता है| इसकी शुरुरात से लेकर पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का पूजन किया जाता है| आज हम आपको बताएँगे कि कौन सी 6 राशियाँ हैं जो इस यह नवरात्रे आपकी राशियों के लिए कैसे हैं?

मेष:
मेष राशि वालों के लिए चैत्र नवरात्रि शुभ होने वाले हैं, इस राशि के लोगों को पूरे नौ दिन माता रानी का पूजन विधिवत करना है| इस दौरान आपको कार्यों में सफलता मिलेगा|


वृषभ:
आपके जीवन में खुशियां आने वाली है| इस समय आप अपने हर कार्य क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं| आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा| अच्छी इनकम के सोर्से बन सकते हैं|


कर्क:
कर्क राशि वालों के लिए इस नवरात्रे में वित्तीय वृद्धि होने के संजोग बनेंगे| जिनका अपना व्यापार है उनके लिए यह समय थोड़ा अनुकूल है| थोड़ा सब्र रखने के की जरूरत है आपकीआर्थिक स्थिति में सुधार होगा|

सिंह:
इस राशि वालों को इन दिनों कोई सुखद समाचार मिल सकता है| और धन का लाभ होने की संभावना बनेगी| कहीं यात्रा हो सकती है और वहाँ लाभ मिलेगा| लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे|

कन्या:
कन्या राशि वालों के लिए चैत्र नवरात्रि के नौ दिन उत्तम रहने वाले हैं| आपको आर्थिक रूप से सफलता मिलेगी साथ ही आपके पैसा कमाने के नए साधन खुलेंगे| आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा|


तुला:
इस समय आपको आर्थिक मिलने का संयोंग बन रहा है| आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपके जीवन में हर तरफ से खुशियां मिलेंगी|

बाकी और राशि वाले उदास न हों, हमारी प्रार्थना है कि माता रानी की कृपा आप पर भी हमेशा बरसे|

Letsdiskuss

पूजा घर में कौन सी चीजे कहाँ और कैसे रखना चाहिए ?

चलिए जानते हैं कि इस नवरात्रि कैसे करें माता रानी का स्वागत..

  • सबसे पहले घर की साफ़ सफाई करें|
  • पूजा का सामान सबसे पह्के लाकर रखें. ताकि जब आप माता का स्वागत करें तो किसी भी सामान में कोई कमी न रह जाये..
  • पूजा का सामान लाने के लिए सबसे पहले एक लिस्ट तैयार कर लें, ताकि पूजन के सामना में कोई चीज़ रह न जाये.
  • नवरात्रों से पहले बाल और नाखून कटवा लें, इन नौ दिनों में बाल और नाखून कटवाना शुभ नहीं होता..

इस तरह करें कलश की स्थापना:

  • सबसे पहले एक लकड़ी की चौकी को गंगाजल से धोकर पवित्र कर लें..फिर इसमें साफ कपड़े से पोछकर लाल कपड़ा बिछाएं..
  • इसके बाद चौकी के दाएं ओर कलश रखें, साथ ही चौकी पर मां दुर्गा की फोटो या प्रतिमा स्थापित करें..
  • साथ ही गौरी गणेश को भी स्थापित करें जिसके लिए आप सुपारी का प्रयोग कर सकते हैं|
  • अब आप माता रानी को लाल रंग की चुनरी ओढ़ाएं, और पूजा शुरू करें|

तो इस प्रकार आप माता का नौ दिनों तक पूजन करें तो यह आपके लिए शुभ होगा|

0
0
avatar
@krishnapatel8792Feb 21, 2023

इस वर्ष सन् 2023 में नवरात्रि का त्योहार 2 अप्रैल से प्रारंभ होने वाला है जैसा कि आप सभी जानते हैं कि नवरात्रि के त्यौहार में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा धरती पर आती है और अपने भक्तों को आशीर्वाद देती है लेकिन इस वर्ष मेरे द्वारा बताए गए 6 राशियों वालों के ऊपर मां दुर्गा के कृपा बरसने वाली है तो चलिए जानते हैं कि आखिर वह कौन सी 6 राशियां हैं जिन पर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होने वाला है।

तुला राशि

कन्या राशि

सिंह राशि

कर्क राशि

वृषभ राशि

और मेष राशि वालों पर मां का आशीर्वाद मिलने वाला है।Article image

0
1