S
Updated on Mar 24, 2026news-current-topics

कौन से शहर को सपनों का शहर भी कहा जाता है?

12
4 Answers

avatar
Updated on Mar 23, 2026

सपने हर कोई देखता है । सपने दो प्रकार के होते है एक जो बंद आँखो से देखे जाते है और दूसरे वह जो खुली आँखो से देखे जाते है। 

बंद आँखो के सपनो का कोई वजूद नही होता लेकिन खुली आँखो से देखे गए सपने व्यक्ति को अपनी मंजिल तक पहुँचाते है। 

किसी का सपना डॉक्टर बनने का होता है तो किसी का इंजीनियर बनने का , तो किसी का अभिनेता या अभिनेत्री या मॉडल। 

हर कोई नाम, पैसा कमाना चाहता है। इसी ख़्वाहिश को लेकर वह महाराष्ट्र राज्य के मुंबई मे आता है। 

जी हाँ मुंबई को सपनो का शहर होने का दर्जा प्राप्त है। 

भारत का सबसे अमीर शहरो मे मुंबई का नाम शुमार है। 

यहाँ रहने का हर किसी का सपना होता है क्योकि यहाँ बड़े बड़े वित्तीय संस्थानों के मुख्यालय बने हुए है जिसे नाम - टाटा ग्रुप, आदित्य बिडला ग्रुप, रिजर्व बैंक, स्टॉक मार्केट आदि है। 

इसके अलावा यहाँ फिल्म सिटी है। अभिनेता या अभिनेत्री बनने का सपना ले कर आने वालो के लिए यहाँ तक सफ़र करना होता है। 

यहाँ बड़े बड़े अभिनेताओ जैसे अमिताब बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान जैसे और भी सभी अभिनेताओ अभिनेत्रियों के खुद के अपार्टमेंटस है। 

टेलीविजन जगत की दुनिया भी यही पर बसती है। 

घूमने के लिए आने वाले लोगो के लिए यहाँ बांद्रा- वर्ली  समुद्री लिंक, हाजी अली की दरगाह, गेट वे ऑफ इंडिया, जुहू बीच आदि है। शाम के समय मुंबई घूमने का आनंद ही अलग है। 

धार्मिक स्थलों मे आप सिद्धि विनायक मन्दिर , महालक्ष्मी मन्दिर, मुंबा देवी मन्दिर, बाबुलनाथ मन्दिर, अफगान चर्च है। 

मुंबई मे करियर की तलाश करने वाले लोगो के लिए बहुत सारे अवसर होते है क्योकि जितना बड़ा यह शहर है उतनी यहाँ की जनसंख्या भी है और उतना ही छोटे बड़े रोजगार भी उपलब्ध हो जाते है। 

मुंबई को मायानगरी के नाम भी जाना जाता हैं। 

Letsdiskuss

5
avatar
Modern India Explorer
Updated on Mar 23, 2026

दोस्तों आपने बहुत से शहरों को देखा होगा शहरो की बात की जाये तो बहुत से सहारे ऐसे होते जो खूबसूरत और सुंदर दिखते हैं और एकदम स्वच्छ होते हैं और बहुत से शहर ऐसे होते हैं जिनमें बहुत बहुत गंदगी होती है और वहां जाने का मन भी नहीं करता है। कई शहरों के नाम उनके आधार पर रखा गया है और कई शहरों को अलग-अलग नाम से जाना जाता है जैसे की जयपुर को पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है मध्य प्रदेश को हृदय प्रदेश के नाम से जाना जाता है। और तो और एक शहर ऐसा भी है जिसे सपनों के शहर के नाम से जाना जाता है पर क्या आपको पता है कि सपनों के शहर के नाम से किसे जाना जाता है। अगर नहीं पता तो चलिए मैं आपको बताती हूं कि सपनों के शहर के नाम से किसे जाना जाता है।सपनों के शहर के नाम से मुंबई को जाना जाता है। मुंबई भारत के महाराष्ट्र की राजधानी है। मुंबई का पुराना नाम बम्बई तथा बॉम्बे भी था। मुंबई को भारत का न्यूयॉर्क कहा जाता है।

 चलिए हम आपको बताते हैं कि मुंबई को सपनों के शहर के नाम से क्यों जाना जाता है। मुंबई को सपनों के शहर के नाम से इसलिए जाना जाता है क्योंकि यहां पर कई लोग अपनी किस्मत को अजमाते हैं और कई लोग सफल हो जाते हैं तो कई विफल हो जाते हैं और निराश होकर घर वापस चले जाते हैं। मुंबई में अच्छे शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। 10 वाणिज्य केंद्र में से एक है। मुंबई भारत का सबसे अमीर शहर है।  मुंबई में आकर गरीब लोग अमीर बन जाते हैं। मुंबई में धीरूभाई,अंबानी, सचिन तेंदुलकर, से लेकर अमिताभ बच्चन तक का घर मुंबई में है। मुंबई में सभी प्रकार की कंपनियां उपलब्ध है। मुंबई व्यवसाय में सबसे आगे है।

Letsdiskuss

6
avatar
Updated on Mar 23, 2026

चलिए आज हम आपको बताते हैं कि किस शहर को सपनों के शहर के नाम से जाना जाता है:-

दोस्तों मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि सपनों का शहर और हॉलीवुड ऑफ इंडिया के नाम से मुंबई शहर को जाना जाता है जो कि महाराष्ट्र की राजधानी है। यही एक ऐसा शहर है जहां पर लोग अपनी बड़ी-बड़ी ख्वाहिशों को लेकर आते हैं। जैसे कि कुछ लोग एक्ट्रेस बनना चाहते हैं, तो कुछ लोग मॉडल बनना चाहते हैं। यदि आप बिना मेहनत किए इन सब चीजों के बारे में सोच रहे हैं तो आपका सपना साकार नहीं होगा क्योंकि एक्ट्रेस और मॉडल बनना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। इसके लिए पैसों की जरूरत होती है और कड़ी मेहनत की जरूरत होती है।

चलिए हम आपको सपनों के शहर यानी कि मुंबई शहर के बारे में कुछ रोचक जानकारियां देते हैं:-

दोस्तों मुंबई को बॉलीवुड का घर कहा जाता है। मुंबई शहर में अलग-अलग संस्कृतियों के लोग रहते हैं। इतना ही नहीं मुंबई शहर के लोगों को मिलनसार स्वभाव के लिए भी जाना जाता है।

 दोस्तों मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि भारत में सबसे ज्यादा करोड़पति और अरबपति लोग मुंबई में ही रहते हैं।

 मुंबई भारत देश का सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है मुंबई शहर की आबादी लगभग 2 करोड़ है।

 मुंबई शहर को स्ट्रीट फूड के लिए भी जाना जाता है जिसमें बड़ा पाव, भाजी पाव और भेलपुरी शामिल है। यदि आप मुंबई घूमने के लिए जाएं तो एक बार इन सब चीजों को अवश्य ट्राई करें।

 दोस्तों मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मुंबई शहर का पुराना नाम मुंबई था।

 मुंबई की सबसे मशहूर चीज है गेटवे ऑफ इंडिया, हाजी अली दरगाह, एलिफेंटा की गुफाएं, और जुहू बीच मुंबई के सबसे मशहूर पर्यटक स्थलों में से एक है।

Letsdiskuss

4
P
Answered on Mar 23, 2026

भारत में सपनों का शहर के नाम से सबसे ज्यादा प्रसिद्ध शहर है मुंबई।

मुंबई को यह नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि यहां लोग अपने सपनों को पूरा करने के लिए आते हैं।

यह शहर फिल्म इंडस्ट्री (Bollywood), व्यापार और रोजगार के अवसरों के लिए जाना जाता है। देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग यहां अपनी किस्मत आजमाने आते हैं।

मेहनत और अवसरों के कारण कई लोगों ने यहां अपने सपनों को साकार किया है। यही वजह है कि मुंबई को Dream City यानी सपनों का शहर कहा जाता है। यह शहर अवसर, संघर्ष और सफलता की कहानियों के लिए जाना जाता है।

React