Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
S
Dec 26, 2023education

दुनिया का सबसे छोटा देश कौन सा देश हैं, जहाँ आधे घंटे में घूम सकते हैं ?

1 Answers
19

A
@aanyasingh3213Dec 25, 2023

दुनिया का सबसे छोटा देश कौन सा है जहां आधे घंटे में घूम सकते हैं शायद आपको इसकी जानकारी नहीं होगी तो कोई बात नहीं चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं।

यह बात तो आप सभी जानते हैं कि क्षेत्रफल के आधार पर भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है। जिसे घूमने में कई दिन लग जाते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं कि दुनिया का एक ऐसा देश है जिसका आकार एक बास्केट बॉल खेलने की जगह से भी कम है। जी हां दोस्तों उसे देश का नाम है सीलैंड, सीलैंड को माइक्रो नेशन के नाम से भी जाना जाता है। इंग्लैंड की सल्फोंक समुद्री तट से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मैं आपको बता दूं कि सी लैंड का सरफेस एरिया 6000 वर्ग फुट तक फैला है।

मैं आपको बता दूं कि सीलैंड इतना छोटा देश है कि आप गूगल मैप पर भी इसे सर्च नहीं कर सकते हैं। जब सन 2011 में जनगणना की गई थी तो यहां पर मात्र 27 लोग ही पाए गए थे यानी कि सीलैंड में केवल 27 लोग ही निवास करते थे।मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि सीलैंड को अभी तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानता नहीं मिली।

इसलिए अभी वर्तमान समय में दुनिया का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है। इसलिए हम यह नहीं कह सकते हैं कि सीलैंड ही दुनिया का सबसे छोटा देश है।

जब मैंने गूगल पर सर्च किया तो मुझे पता चला कि दुनिया का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है। और वेटकन सिटी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त होने के कारण वेटिकन सिटी को दुनिया का सबसे छोटा देश घोषित किया गया है।

इस प्रकार मैंने आपको यहां पर सही और सटीक जानकारी दी है।

Letsdiskuss

0
8