शरीर की लंबाई बढ़ाने के लिए हमें स्विमिंग करना चाहिए क्योंकि स्विमिंग करने से हमारी रीढ़ की हड्डियों में खिंचाव होता है रीड की हड्डी के खिंचाव के कारण हमारे शरीर की लंबाई को बढ़ाने में मदद मिलती है।
वैसे तो कहा जाता है कि हमारी लंबाई 18 वर्ष तक ही बढ़ती है। इसके बाद लंबाई बढ़ना बंद हो जाती है लेकिन कुछ वैज्ञानिकों का मानना है। हम अपनी लंबाई को 20 से 22 वर्ष तक बढ़ा सकते हैं।
इसलिए हमें अपनी लंबाई को बढ़ाने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना चाहिए, योगा करना चाहिए, रस्सी कूदना चाहिए, प्राणायाम करना चाहिए, इससे हम अपने लंबाई को बढ़ा सकते हैं।





