preeti  patel's avatar
Updated on Dec 20, 2021food-cooking

कौन से आटे की रोटी खाने से गर्माहट आती है?

24
4 Answers

S
Answered on Dec 17, 2021

1.ठंडी मे कुट्टू के आटे की रोटी खाने से शरीर मे गर्माहट आती है। कुट्टू के आटे मे विटामिन बी,प्रोटीन,पौटेशियम, कैल्शियम, फ़ास्फोरस,आयरन भरपूर मात्रा मे पाया जाता है।

2. ठंडी मे मक्के का आटे की रोटी खाने से शरीर मे
गर्माहट रहती है,मक्के के आटे मे विटामिन सी,विटामिन ए,विटामिन के आदि भरपूर मात्रा मे पाया जाता है। जिन व्यक्तियों को एनमिनिया रोग हो जाता है, उन लोगो को मक्के की रोटी खाने पर उनके लिए फायदेमंद होता है।

3.ज्वार के आटे की रोटी खाने से शरीर मे गर्महाट रहती है। ज्वार के आटे मे प्रोटीन, मिनरल,विटामिन बी आदि तत्व पाए जाते है। ज्वार के आटे का उपमा, डोसा,रोटी आदि बनाकर खाने से हमारा शरीर स्वच्छ रहता है साथ ही पाचन तंत्र भी सही रहता है।

Article image

13
avatar
Answered on Dec 18, 2021

सर्दियों के मौसम में हम अपने शरीर को गर्माहट पैदा करने के लिए कई सारे पोषक तत्व खाते हैं। हमें अपने शरीर को गर्म रखने के लिए इन रोटीओ को खाना चाहिए जैसे कि मक्का की रोटी कुट्टू या सिंघाड़े की रोटी बाजरा की रोटी क्योंकि इन में भरपूर मात्रा में कार्ब, फाइबर, पोटैशियम मैग्निशियम आदि चीजें पाई जाती है जो हमारे शरीर को गर्माहट पैदा करने में मदद करती हैं। जिन व्यक्तियों को एनीमिया हो जाता है उन्हें मक्के की रोटी खाना चाहिए। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए बी और सी पाया जाता है। हम इस के आटे के साथ डोसा भी बना सकते हैं और उसे खा सकते हैं। जो हमें पोषक तत्व प्रदान करता है।Article image

13
avatar
Answered on Dec 18, 2021

हमें कई प्रकार के आटे से बनी रोटीयों में गर्माहट मिलती है जैसे ज्वार के आटे से बने रोटी में हमें गर्माहट मिलती है क्योंकि यह विटामिन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है जो हमारे शरीर के विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। और इसके और इसके साथ ही हमें मक्के के आटे से बनी रोटी खाने से भी गर्माहट मिलती है क्योंकि इसमें में भी विटामिन सी,और विटामिन ए, की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है और इसके साथ ही मक्के की आटा की रोटी खाने से एनीमिया रोग से छुटकारा मिलता है.।Article image

13
R
Health & nutrition Specialist
Answered on Dec 19, 2021

मक्के की रोटी खाने से शरीर में गर्माहट होती है,क्योंकि इसमें अनेक प्रकार के विटामिन-ए, बी, ई और कई तरह के मिनरल्स जैसे आयरन, कॉपर, जिंक, मैग्नीज, सेलेनियम, पोटेशियम आदि पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं!

- मक्के की रोटी खाने से हमारा हृदय स्वस्थ रहता है यह हमारे शरीर के कोलेस्ट्रॉल को कम कर कार्डियोवस्कुलर की रिस्क से बचाता है। मक्के में ओमेगा-३ फैटी एसिड भी पाया जाता है जो हमारे दिल को स्वस्थ रखने में हेल्प करता है!

- अगर मक्के की रोटी गर्भवती महिला खाती है तो उसके साथ-साथ उसके बच्चे को भी काफी फायदा करती है मक्के की रोटी खाने से वजन कम होता है महिलाओं में यदि फोलिक एसिड की कमी रहती है, तो जन्म के वक्त बच्चे का वजन भी कम करता है!Article image

13