V
Vandna dahiya· 3 years ago
Simplifying learning through practical guides, educational resources, and easy-to-understand explanations.

दुनिया का सबसे बड़ा फूल कौन सा है?

24
1.1K

Join this conversation

Sort By

दुनिया का सबसे बड़ा फूल रैफ़लेसिया होता है,रेफ्लीसिया का फूल मुख्यतः मलेशिया एंव इंडोनेशिया में पाया जाता है,यह एक परजीवी पौधा होता है। इसका फूल वनस्पति जगत के सभी पौंधों के फूलों से बड़ा लगभग 1 मीटर व्यास का होता है और इसका वजन लगभग 10किलोग्राम तक हो सकता है। इसकी सबसे छोटी प्रजाति 20 सेमी व्यास की होती है। इसके सभी प्रजातियों के फूल की त्वचा छूने में मांस की तरह प्रतीत होती है और इसके फूल के अंदर से सड़े हुये मांस की तरह बदबू आती है जिससे कुछ विशेष कीट पतंग इसकी ओर आकृष्ट होते रहते है।Article image

Answered by
S
View Profile

Mp

Answered on11/14/22
13

दोस्तों आप नें कई अनोखे फूल के बारे में सुना होगा पर क्या आप जानते है कि दुनिया का सबसे बड़ा फूल कौन सा है यदि नहीं जानते है तों चलिये हम आपको बताते है तों दुनिया का सबसे बड़ा फूल रिफलेसिया है यह फूल इंडोनेसिया के जंगलो में पाया जाता है। इसे लाश फूल भी कहा जाता है क्योंकि इस फूल से सड़ी हुई लाश जैसी दुर्गन्ध आती है। इस फूल कि विशेषता यह है कि इसमें न जड़ होती है और न ही पत्ती। यह अपना भोजन दूसरे पौधो से प्राप्त करता है।

Article image

Answered by
V
View Profile
Answered on11/12/22
13

फूल एक ऐसी चीज है जिसका उपयोग हम अपने रोजमर्रा के कार्य में करते हैं चाहे मंदिर में भगवान को चढ़ाने के लिए, या फिर शादी में, इतना ही नहीं बल्कि इंसान की मृत्यु होने पर भी फूल हमारे उपयोग में लगता है आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि हमारे पृथ्वी पर करीब 400000 से भी अधिक फूल की प्रजातियां पाई जाती हैं और इनकी संख्या तो दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है आज मैं आपको यहां पर बताऊंगी कि दुनिया का सबसे बड़ा फूल का नाम क्या है। दुनिया का सबसे बड़ा फूल रेफ्लेसिया अर्नोल्डी है। यह फूल देखने में लाल भूरे रंग का होता है। और जब यह फूल सड़ता है तो इससे बहुत गंदी बदबू आती है।Letsdiskuss

ये भी पढ़े- कौन सा फूल 36 साल में केवल एक बार में खिलता है?

Answered by
Krishna Patel
View Profile
Answered on11/12/22
13