A

Anushka

Updated on Apr 20, 2024others

विश्व का सबसे लंबा बांध और विश्व का सबसे ऊंचा बांध कौन सा है?

9
1 Answers

A
Answered on Apr 19, 2024

क्या आप जानते हैं कि विश्व का सबसे लंबा बांध और विश्व का सबसे ऊंचा बांध कौन सा है। यदि आपको जानकारी है तो अच्छी बात है और यदि जिन लोगों को इसकी जानकारी नहीं है तो आज मैं इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी देना चाहूंगी:-

दोस्तों मैं आपको बता दूं कि विश्व का सबसे लंबा बांध चीन में है। जिसका नाम थ्री  गोर्जेस डैम है। इस बांध की लंबाई 2.3 किलोमीटर है। और यदि विश्व के सबसे ऊंचे बांध की बात की जाए तो उसका नाम है न्यूरोक बाँध जो की कजाकिस्तान में है। दोस्तों वैसे तो हमारे भारत देश में कुल मिलाकर 4000 से ज्यादा छोटे और बड़े  बाँध हैं। दोस्तों बताया जाता है कि गोर्जेस डैम को बनाने में 463000 टन स्टील का इस्तेमाल किया गया है। मैं आपको बता दूं कि इतने स्टील में तो कई एफिल टावर खड़े किए जा सकते हैं। यह भी कहा जाता है कि इस बांध के जलाशय में इतना ज्यादा पानी इकट्ठा किया गया है कि इससे पृथ्वी का जड़त्वघूर्ण प्रभावित हो सकता है इसकी वजह से पृथ्वी के घूमने की गति कुछ धीमी पड़ सकती है।

 दोस्तों कहां जाता है कि चीन के इस डैम को बनाने में 18 साल का समय लगा था। मैं आपको बता दूं कि इस  साल 1994 में बनाना शुरू किया गया था और 2012 में बनकर तैयार हुआ था।थ्री गोर्जेस डैम दुनिया का सबसे बड़ा पन बिजली डैम है। मैं आपको बता दूं कि यह चीन के  हुबेई प्रांत में यांग्जी की नदी पर बना हुआ है।

 दोस्तों यहां पर मैंने आपको विश्व की सबसे लंबे और सबसे ऊंचे बांध की जानकारी दे दी है। इसके अलावा हमारे हमारा देश में और भी ऐसे बहुत से लंबे और ऊंचे बांध बने हुए हैं। जिनके बारे में शायद आपको जानकारी नहीं होगी तो आप  उनकी जानकारी गूगल पर सर्च करके प्राप्त कर सकते हैं।

Article image

 

1