आपको यह बात सुनकर थोड़ी हैरानी हो रही होगी कि भारत के किस राज्य में रेलवे लाइन नहीं है। लेकिन मैं आपको बता दूं कि यह बात पूरी तरह से सत्य है। हमारे भारत देश में एक ऐसा राज्य जहां पर रेलवे लाइन नहीं है तो चलिए हम आपको उस राज्य के बारे में बताते हैं।
यहां पर हम बात करने वाले हैं कि भारत के किस राज्य में रेलवे लाइन नहीं है:-
वर्तमान समय में रेलवे लगभग हर शहर और जिलों तक पहुंच गया है। लेकिन सिक्किम भारत का एकमात्र राज है जहां कोई रेलवे स्टेशन नहीं है। क्योंकि सिक्किम राज्य रेल नेटवर्क से नहीं जुड़ा है। वैसे तो हमारे भारतीय रेल नेटवर्क की गिनती दुनिया की सबसे बड़े रेल नेटवर्क में की जाती है। जैसा कि मैं आपको बताया कि हमारे भारत देश का एक राज्य सिक्किम है जहां पर एक भी रेलवे लाइन नहीं है। लेकिन अब केंद्र सरकार राज्य में रेल नेटवर्क फैलाने के लिए प्रयासरत इसलिए ऐसी जानकारी सामने आई है कि सिक्किम मेरे नेटवर्क का जाल 2024 तक बिछ जाएगा। और सरकार का कहना है कि अगले 7 साल तक लोगों को रेल की सुविधा का लाभ मिलने लगेगा।
मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि सिक्किम में रेलवे लाइन ना होने की मुख्य वजह है यहां का काफी दुर्गम इलाका और मानसून के दौरान इलाके की सड़क अक्सर चट्टानों के खिसकने से बंद हो जाती है। इसलिए यदि इस इलाके में रेल लाइन बन जाए तो यहां के लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है। और सिक्किम में रेल लाइन बनने से सिक्किम के पारिस्थितिकी तंत्र को कम से कम नुकसान होगा।
और मैं आशा करती हूं कि 2024 पूरा होते-होते सिक्किम राज्य में रेल की सुविधा अवश्य पूरी हो जाएगी। क्योंकि सरकार लगातार इस कार्य को पूरा करने में जुटी हुई है।



