S
Updated on Mar 27, 2024health-beauty

सबसे अधिक ऑक्सीजन कौन सा पेड़ देता है?

14
3 Answers

avatar
Answered on Mar 11, 2024

पेड़ पौधे मानव जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है। पेड़ पौधे से कई तरह के फायदे होते है जैसे उनसे हमे फल, फूल, लकडी , ऑक्सिजन, जड़ी बुटियाँ आदि। 

सभी प्रकार के पेड़ों से हमे ऑक्सिजन प्राप्त होती हैं। प्रत्येक व्यक्ति को एक दिन 550 लीटर ऑक्सिजन की आवश्यकता होती हैं पर एक पेड एक दिन मे लगभग 55 से 60 लीटर ऑक्सिजन का उत्सर्जन करता है। इसलिए हर व्यक्ति को 10 पेड़ लगाना अनिवार्य है। 

ऑक्सिजन की आवश्यकता सभी को पड़ती है चाहे वह मनुष्य हो या पशु पक्षी। ऑक्सिजन के बिना कोई भी जीवित नही रह सकता हैं इसलिए पेड़ पौधों होना बहुत ही आवश्यक है। 

 

सभी पेड़ पौधे ऑक्सिजन देते हैं लेकिन कुछ पेड़ अधिक ऑक्सिजन देते है। जिसमे पीपल के पेड़ आता है।

पीपल के पेड़ को " जीवन वृक्ष " या " विश्व वृक्ष " भी कहा जाता है क्योकि यह 24 घंटे ऑक्सिजन देता है जो मानव जीवन और पशु पक्षियों के लिए वरदान समान है।

पीपल का पेड़ बहुत ऊँचा और फैला हुआ होता है। हिंदू धर्म मे पीपल के पेड़ की पूजा भी की जाती हैं। 

पीपल का पेड़ अधिक छाया देता है और कई तरह के पक्षी इस पेड़ पर अपना आशियाना भी बनाते है। 

यह एक औषधीय पेड़ है जिसका हर हिस्सा औषधि के समान कार्य करता है। यह जितनी ऑक्सिजन का निर्माण करता है उतना कोई भी पेड़ ऑक्सिजन का निर्माण नही करता है। कोरोना काल मे पीपल का पेड़ मानव के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण था। 

पीपल के पेड़ के अलावा नीम, तुलसी, बरगद का पेड़ भी अधिक मात्रा मे ऑक्सिजन का निर्माण करते है। यह पेड़ 24 घंटो में से 20 घंटे ऑक्सिजन देते है। बांस का पेड़ भी इन्ही की श्रेणि मे आता है। बांस का पेड़ वातावरण को शुद्ध करता है और अन्य वृक्षों के मुकाबले अधिक ऑक्सिजन का निर्माण करता है।

 

Letsdiskuss 

 

5
avatar
Modern India Explorer
Answered on Mar 12, 2024

दोस्तों आप पेड़ पौधों -पौधों के लाभो को तो जानते ही है,कि पेड़ पौधे हमारे जीवन के लिए कितने लाभदायक होते हैं। पेड़ पौधे हमें ठंडी छाया प्रदान करते हैं,मतलब हमें धूप से बचाते हैं। इसके अतिरिक्त पेड़ -पौधे हमें फूल, फल,पत्तियां, आदि प्रदान करते हैं।इतना ही नहीं बल्कि पेड़ पौधे हमारे शरीर को जीवन भी प्रदान करते हैं यानी हमारे शरीर को ऑक्सीजन देते हैं। हमें जीवित रहने के लिए जो ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है वह ऑक्सीजन हमें पेड़ पौधों से मिलती है। पर क्या आपको पता है की सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाला पेड़ कौन सा है अगर नहीं पता है तो चलिए मैं आपको बताती हूं की सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाला पेड़ कौन सा है। सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाला पेड़ पीपल है। पीपल का पेड़ 24 घंटे में से 22 घंटे ऑक्सीजन प्रदान करता है। जिस स्थान पर पीपल का पेड़ पाया जाता है,वहां पर ऑक्सीजन की कमी कभी नहीं होती है।  पीपल के पेड़ के अलावा नीम,बरगद,तुलसी, के पेड़ भी अधिक मात्रा में आक्सीजन प्रदान करते हैं लेकिन पीपल के पेड़ से कम ऑक्सीजन देते हैं, क्योंकि पीपल का पेड़ 24 घंटे में 22 घंटे ऑक्सीजन प्रदान करता है लेकिन नीम,बरगद,तुलसी, के पेड़ 24 घंटे में 20 घंटे ही आक्सीजन प्रदान करते हैं।

 

 पीपल, बरगद,नीम,तुलसी, के पेड़ के अलावा अशोक का पेड़ भी आक्सीजन प्रदान करता है और अशोक के पेड़ मे सुगंधित फूल भी लगे होते हैं जो वातावरण को सुगंधित बनाए रखते हैं और वातावरण की खूबसूरती को बनाए रखते हैं। जामुन का पेड़ भी आक्सीजन प्रदान करता है।जामुन के पेड़ में फल लगे होते है जो खाने में बेहद स्वादिष्ट और सेहतमंद होते है। अर्जुन का पेड़ भी आक्सीजन प्रदान करता है।हवा से आने वाले कार्बन डाइऑक्साइड और दूषित गैसों को सोख लेता है और उन गैसों को ऑक्सीजन में बदल देता है। पेड़ों के यह सब सारे फायदे को देखते हुए मैं आपको कहना चाहती हूं कि आप भी अपने घर आंगन में सभी प्रकार वृक्षों को लागए।

 

Letsdiskuss

5
A
Answered on Mar 26, 2024

दोस्तों आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं कि वह कौन सा पेड़ है जो सबसे अधिक ऑक्सीजन देता है तो चलिए देरी किस बात :-

 

यदि आज पेड़ पौधे नहीं होते तो हम मनुष्य लोग और जानवरों का इस पृथ्वी पर रह पाना संभव नहीं था। क्योंकि मनुष्य का जीवन पूरी तरह से पेड़ पौधों पर निर्भर है। पेड़ पौधों के द्वारा हमें फल फूल, औषधियां, हवा,छाया, रहने के लिए आवास प्रदान करते हैं। 30% से अधिक लोग रहने के लिए पेड़ का आश्रय लेते हैं। खैर अब हम बात करते हैं कि वह कौन सा पेड़ है जो सबसे अधिक आक्सीजन प्रदान करता है। दोस्तों विशेषज्ञों के अनुसार पीपल भी एकमात्र ऐसा पेड़ है। जो 24 घंटे में से 22 घंटे तक आक्सीजन प्रदान करता है। आपने देखा होगा कि जहां पास पीपल का पेड़ होता है वहां पर ऑक्सीजन की कमी कभी नहीं होती है। और तो और हम कह सकते हैं कि पीपल बल्कि दिन में ही नहीं रात में भी आक्सीजन प्रदान करता है।

 

यहां पर हम आपको कुछ और पौधों के नाम बताने वाले हैं जो हमें आक्सीजन प्रदान करते हैं:-

 

 बरगद का पेड़ :-

दोस्तों आप सभी ने बरगद का पेड़ तो देखा ही होगा अक्षर बरगद का पेड़ ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक देखने को मिलता है क्योंकि बरगद का पेड़ भारत का राष्ट्रीय वृक्ष भी है हमारे हिंदू धर्म में इसे बहुत पवित्र भी माना जाता है। बरगद का पेड़ देखने में काफी लंबा होता है। इस पेड़ की ऑक्सीजन उसके छाया पर  निर्भर करता है।

 

दोस्तों चलिए नीम के पेड़ के बारे में बताते हैं:-

नीम के पेड़ को औषधीय का भंडार भी कहा जाता है। इस पेड़ को लगाने से आपको कई सारे फायदे प्राप्त होंगे। क्योंकि नाम के पेड़ को एवरग्रीन पेड़ कहा जाता है। मैं आपको बता दूं कि नीम का पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड, सल्फर और नाइट्रोजन को हवा से ग्रहण करके पर्यावरण में ऑक्सीजन को छोड़ता है।

 

Letsdiskuss

4