चलिए दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि भारत में सबसे अधिक बार राष्ट्रपति कौन बना है। यूं तो हर देश में राष्ट्रपति होता है, लेकिन हर देश में राष्ट्रपति चुनाव प्रक्रिया अलग-अलग होती है। आज कि इस पोस्ट में हम भारत के सर्वोच्च पद पर नियुक्त राष्ट्रपति के चुनाव के प्रक्रिया समझेंगे जानेगे की राष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है, राष्ट्रपति कैसे बनते हैं, राष्ट्रपति का कार्यकाल क्या होता है और कितना होता है। राष्ट्रपति की शक्तियां और कार्य क्या होते हैं इसके साथ ही हम जानेंगे कि भारत में सबसे अधिक बार कौन राष्ट्रपति बन चुका है।
राष्ट्रपति-भरत में राष्ट्रपति देश का सर्वोच्च होता है। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद देश में कोई नया कानून, धाराएं,किस कानून को खत्म करना, फांसी की सजा से माफ करना,जैसे कई बड़े कार्यो का कार्यभार राष्ट्रपति पर होता है।
राष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है- आम चुनाव की तरह राष्ट्रपति का चुनाव जनता के मत से नहीं होता है, बल्कि के जनता के वोट से चुने गए प्रतिनिधि ही राष्ट्रपति का चुनाव करते हैं।
राष्ट्रपति बनने के लिए योग्यता- राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार में अनुच्छेद 58 के तहत एक उम्मीदवार को राष्ट्रपति के पद का चुनाव लड़ने के लिए निम्न योग्यताएं होनी चाहिए-
- उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए।
- 35 वर्ष की आयु पूरी करनी चाहिए।
- उम्मीदवारी के लिए 50 मतदाताओं का समर्थन आवश्यक है।
- चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार को लोकसभा सदस्य होने की योग्यता रखनी चाहिए।
- सरकार या किसी राज्य की सरकार के अधीन या किसी स्थानीय अन्य प्राधिकरण के अधीन किसी भी उक्त सरकार के नियंत्रण के अधीन लाभ का कोई पद धारण नहीं किया होना चाहिए।
भारत में सबसे अधिक बार कौन राष्ट्रपति बन चुका है- भारत में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सबसे अधिक बार राष्ट्रपति बने हैं। डॉ राजेंद्र प्रसाद दो बार राष्ट्रपति बन चुके है। एक प्रेरणादायक स्वतंत्रता सेनानी और भारत छोड़ो आंदोलन के प्रमुख नेतृत्व करता डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को संविधान सभा द्वारा भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में चुना गया था। उसके बाद में वह 1951 में निर्वाचन मंडल द्वारा भी राष्ट्रपति चुने गए। 1957 में राजेंद्र प्रसाद को भारत के प्रमुख के रूप में फिर से निर्वाचित किया गया था। इस प्रकार वे एक मात्र से भारतीय राष्ट्रपति बन गए जिन्होंने दो पदों पर काम किया है।
राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है।




