15 अगस्त यानी कि स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय ध्वज को ऊपर खींचा जाता है और फिर फहराया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन झंडे को कौन फहराता है। तो मैं आपको बता दूं कि 15 अगस्त के मौके पर मुख्य कार्यक्रम लाल किले पर आयोजित होता है और वहां पर ध्वजारोहण प्रधानमंत्री जी करते हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इस अवसर पर लाल किले से देश को संबोधित करते हैं जबकि 26 जनवरी पर गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य कार्यक्रम राजपथ पर आयोजित किया जाता है। और 26 जनवरी के दिन झंडे को राष्ट्रपति फहराते हैं।
L
Jun 10, 2022•education
26 जनवरी को झंडा कौन फहराता है?
1 Answers
2
0
1





