J
Jonny Smith· 2 साल पहले
लेखक

मोबाइल का आविष्कार किस ने किया है?

14
199

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया02/02/24

दोस्तो, आज के समय के देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा के मोबाइल बिना सब अधूरा है।आज हम मोबाइल के बिना ठीक वैसे हो जाते है जैसे बिना पानी के मछली।पहले के समय मे जब मोबाइल का आविष्कार नही हुआ था तब टेलीफोन पर हम बात करते थे ।टेलीफोन भी किसी किसी के घर में होता था जिनका नंबर हम अपने परिवारजनो में किसी आवश्यकता होने पर उपयोग करते थे और सीमित बात करके अपने कामो में लग जाते थे ।लेकिन जब से मोबाइल फोन का आविष्कार हुआ तब से हर व्यक्ति के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया।

क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की मोबाइल फोन का आविष्कार किसने किया?

नही तो आज हम इस लेख के माध्यम से आपको इस विषय पर जानकारी साझा करेंगे।दोस्तो मोबाइल फोन के आविष्कारकमार्टिन कूपरहै।मार्टिन अमेरिकी इंजीनियर थे।कूपर मोटोरोला कंपनी मे काम करते थे। कूपर ने 3 मार्च 1973 मे पहला मोबाइल फोन पेश किया। यह आकार में बहुत बड़ा था। और लगभग 1 किलो का था। इसकी बैटरी केवल 25 मिनट तक ही चल सकती थी। कोई भी व्यक्ति इसे 25 मिनट से ज्यादा देर तक नही उठाये रह सकता था।

मोटोरोला दुनिया की पहली कंपनी थी जिसमे मोबाइल फोन का मास प्रोडक्शन शुरू किया था।उस समय मोबाइल केवल फोन रिसीव करने और लगाने के काम आता था।आज फोन को इतना अपग्रेड कर दिया गया है की यह घर बैठे बैठे सारे काम चुटकियों मे कर देता है।पहले मोबाइल केवल बात करने के काम आता था पर अब हम इसमे सामने वाले को देख भी सकते है।1 किलो का फोन अब महज 200 ग्राम का हो गया है।200 ग्राम के इस मोबाइल ने कैमरा मेन की जगह ले ली। बैटरी लाइफ 1 दिन की हो गई। और इसी के साथ घंटो की लंबी लाइन में लगने से छुटकारा दिया है।

Letsdiskuss

komal Solanki
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

🔍 Seeking answers & sharing perspectives 🌍 Turning thoughts into meaningful blogs

7