Hitachi (हिताची) द्वारा पेमेंट सर्विसेज ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की मदद से व्हाइट लेबल एटीएम (WLA) के रूप में देश का पहला UPI-ATM लॉन्च किया गया है।
UPI-ATM सर्विस को इंट्रोप्रेबल कार्डलेस कैश विड्रा (ICCW) भी कहा जाता हैं, जिसमें आप किसी भी ATM से QR कोड स्कैन करके UPI के माध्यम से कैश निकाल सकते है। इसमें किसी भी तरह के फिजिकल कार्ड की आवश्यकता नहीं होती है, जैसे ही कोई ग्राहक UPI-ATM में UPI कैश निकासी वाला ऑप्शन चुनना होता हैं, तो उन्हें निकासी की जाने वाली राशि दर्ज करना होता है। इसके बाद QR कोड जेनरेट करना पड़ता है, जिसे अपने स्मार्टफोन से स्कैन करके UPI पिन डालना पड़ता था,इसके बाद कैश निकला जाता है।

