Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
P
Jan 2, 2026news-current-topics

कैफ़ी आज़मी कौन थे और उनको किस लिए याद किया जाता है?

2 Answers
0

P
@poojamishra3572Jan 2, 2026

काफी आज़मी एक ऐसी शख्सियत का नाम था जिन्होनें न केवल कविताओं की दुनिया में बुलंदियों को छुआ बल्कि उम्र की सीमा को लांघ कर अपनी कविताओं से अपना व्यक्तित्व निखारा और खुद को बुलंदियों तक पहुंचाया | कैफ़ी आज़मी मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना के पिता है | उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ में पैदा हुए कैफ़ी आज़मी साहब 20 वी सदी के महान कवी थे | वह किस गहरी सोच के कवी थे इस बात का अंदाज़ा सभी इस बात से लगा सकते है की उन्होनें अपनी पहली कविता मात्रब 11 साल की उम्र में लिखी थी | आपको जान कर हैरानी होगी की बॉलीवुड में उन्होनें कई नामचीन संगीत लिखें और अपने बेहतरीन लेखन के लिए कैफ़ी आज़मी (Kaifi Azmi) को कई अवार्ड्स से भी नवाजा गया जिनमें 3 फिल्मफेयर अवार्ड, साहित्य और शिक्षा के लिए प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार और साहित्य अकादमी फैलोशिप भी शामिल था | उनकी प्रशिद्ध कविताओं में औरत नाम की कविता सबसे ज्यादा फेमस है |आज पूरे विश्व में उन्हें याद करने का कारण है उनकी महान प्रेरणादायक कवितायेँ और 14 जनवरी उनकी जन्म तिथि होती है जिस कारण से गूगल ने अपने डूडल पर उनकी तस्वीर लगा कर बधाई दी |

0
0
Z
@zyanmalik9977Jan 22, 2020
मशहूर शायर कैफ़ी आज़मी की आज 101वीं जयंती है. इस मौक़े पर गूगल भी कैफ़ी आज़मी की जयंती मना रहा है. पेश है हमारी ख़ास पेशकश.

साल था 1947. भारत की आज़ादी का साल.

हैदराबाद के एक मुशायरे में जब कैफ़ी आज़मी अपनी एक नज़्म सुना रहे थे तो उसे सुनाने के उनके अंदाज़ ने एक हसीना को किसी और के साथ अपनी मंगनी तोड़ने के लिए मजबूर कर दिया था.


0
0