K
Jul 20, 2019
धर्मांतरण एक ऐसी स्थिति है जो समाज की दिशा बदल सकती है। आज देश के कई सारे इलाको में ईसाई मिशनरिया लोगो को अपनी और आकर्षित करने में लगी हुई है। इन में जो हिन्दू वर्णव्यवस्था से परेशान है और उन्हें ऐसा लगता है की ईसाई धर्म में उन्हें समान दर्जा मिलेगा वे उसकी और खींचकर उस धर्म को अपना लेते है।
सौजन्य: सत्याग्रह
दरअसल बात यह है की पश्चिमी देशो में अब लोगो को ईसाई धर्म में ज्यादा यकीं नहीं रहा है। इस के चलते काफी सारे लोग भी दूसरे धर्म में शामिल हो गए है। इस के चलते सब मिशनरिया अब हमारे देश को लक्ष्य बनाकर लोगो के सामने अपने धर्म को अपनाने के फायदे गिनवाते है। इस से प्रभावित होकर भी कुछ लोग इस धर्म को स्वीकार कर लेते है।
कुछ जगहों पर बच्चो को अच्छा एजुकेशन, अच्छी सुविधा और पैसे देकर भी हिन्दुओ को धर्म परिवर्तन के लिए बोला जाता है और जो लोग जरूरतमंद होते है वो उस धर्म को स्वीकार भी कर लेते है। यही कुछ प्रमुख वजहें है की जिस से हिन्दू लोग कन्वर्ट होकर ईसाई बन रहे है। वैसे यह सारी बाते सिर्फ ईसाई धर्म को ही नहीं पर हर धर्म को लागू होती है क्यूंकि आजकल हर धर्म इसी चीज में फायदा देखता है।
React