अकसर शुक्रवार को ही क्यों रिलीज होती हैं बॉलीवुड की फिल्में ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


Ruchika Dutta

Teacher | पोस्ट किया |


अकसर शुक्रवार को ही क्यों रिलीज होती हैं बॉलीवुड की फिल्में ?


5
0




Entertainment Journalist | पोस्ट किया


इसके जवाब को समझने के लिए पहले हमें इस सवाल को एक फिल्म निर्माता की दृष्टिकोण से देखना होगा |  कोई भी फिल्म प्रोड्यूसर या फिर निर्देशक अपनी फिल्म के माध्यम से एक मेसेज देने के साथ ही मुनाफा कमाने का उद्देश्य रखता है. हर फिल्म को इस उद्देश्य के साथ बनाया जाता है ताकि वो सिनेमाघरों में दर्शकों को पसंद आए और ज्यादा से ज्यादा दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्मों की टिकेट खरीदें |

 

अब क्योंकि सप्ताह में सोमवार से लेकर गुरुवार सबसे व्यस्त दिनों में से होते हैं इसलिए इस स्थिति में कामकाज करने वाली ऑडियंस की संख्या फिल्म देखने के लिए उचित समय नहीं निकाल पाएगी. जबकि शुक्रवार और उसके बाद शनिवार और रविवार को वीकेंड के तौर पर जाना जाता है. इन दिनों उरमें स्कूल और दफ्तरों की छुट्टी भी होती है | ऐसे में लोग अपने करीबी, दोस्त, फैमिली और रिश्तेदारों के साथ फिल्म आसानी से देख सकेंगे|

 

इसका अर्थ ये है कि शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की ज्यादा से ज्यादा संख्या दर्ज की सकती है जोकि फिल्म के लिए आर्थिक तौर पर काफी फायदेमंद साबित हो सकती है | अब कोई भी फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों के साथ किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहेगा और यही कारण है कि फिल्मों को शुक्रवार को रिलीज किया जाता है |

 

Letsdiskuss


1
0

| पोस्ट किया


दोस्तों बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें  बॉलीवुड फिल्में देखना पसंद है पर क्या आप जानते हैं कि आज शुक्रवार को क्यों रिलीज होती है बॉलीवुड फिल्में नहीं जानते तो चलिए हम आपको बताते हैं। सबसे पहली फिल्म मुग़ल-ए-आज़म थी  जो कि 5 अगस्त 1960 को शुक्रवार के दिन रिलीज की गई थी  और यह फिल्म बहुत ज्यादा कामयाब हुई थी। इस फिल्म ने बहुत कमाई की थी। तभी से बॉलीवुड फिल्मों को शुक्रवार के दिन रिलीज किया जाने लगा।

Letsdiskuss


0
0

| पोस्ट किया


आपने देखा होगा कि ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो बॉलीवुड फिल्म देखने के शौकीन होते हैं और उन्हें शुक्रवार का दिन बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड की फिल्म शुक्रवार के दिन ही रिलीज क्यों होती है चलिए जानते हैं। शुक्रवार के दिन बॉलीवुड की फिल्में इसलिए रिलीज होती है क्योंकि शुक्रवार का दिन सप्ताह का आखरी वर्किंग डे होता है और बहुत सी कंपनियों में शनिवार और रविवार के दिन छुट्टी होती है इसलिए शुक्रवार के दिन फिल्म रिलीज कर दी जाती है। हमारे भारत देश में शुक्रवार को फिल्म रिलीज करने का कांसेप्ट हॉलीडे से लिया गया है।Letsdiskuss


0
0

Preetipatelpreetipatel1050@gmail.com | पोस्ट किया


सिनेमाघर मे मूवी को देखना हम सभी को बहुत  अच्छा लगता है। तो चलिए आज जानते हैं कि शुक्रवार को फिल्मी क्यों रिलीज होती है। शुक्रवार हफ्ते का आखिरी वर्किंग डे होता है और कई कंपनियों में शनिवार और रविवार को छुट्टी भी होती है। जिसके कारण अक्सर फिल्में शुक्रवार रिलीज की जाती हैं। जिसके कारण उनके फिल्म का कलेक्शन अच्छा होता है और वह फिल्म सुपर डुपर हिट हो जाती है।Letsdiskuss


0
0

Picture of the author