A
Aanya Singh· 2 years ago
Simplifying learning through practical guides, educational resources, and easy-to-understand explanations.

लड़कियां बड़े-बड़े नाखून क्यों रखती हैं?

26
716

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on12/17/23

लड़कियां बड़े-बड़े नाखून क्यों रखती हैं तो मैं आपको बता दूं की लड़कियां बड़े-बड़े नाखून इसलिए रखती हैं क्योंकि बड़े-बड़े नाखून लड़कियों के हाथों की सुंदरता को और भी अधिक खूबसूरत और आकर्षित बनाते हैं। यानी कि जब लड़कियों के नाखून बड़े होते हैं तो लड़कियां और भी अधिक खूबसूरत दिखाई देने लगते हैं यही वजह है की लड़कियां अपने नाखूनों को बड़े करती हैं। और वर्तमान समय में तो बड़े नाखूनों का ट्रेंड चल रहा है।

इतना ही नहीं महिलाएं अपने नाखूनों को बड़े करने के लिए कई तरह के घरेलू उपाय भी अपनाती हैं।

चलिए हम आपको बताते हैं कि नाखून बड़े करने के लिए कौन-कौन से घरेलू उपाय काम आ सकते हैं :-

  • आप सभी के घर में नारियल का तेल तो आसानी से मिल जाएगा। इसके लिए आपको एक कप नारियल तेल में समान मात्रा में शहद, और चार बूंद रोज मेरी तेल डालकर मिक्स करें और फिर इसे थोड़ा गर्म कर ले। इस मिश्रण में करीब 15 मिनट तक अपने नाखूनों को डुबोकर रखें ऐसा आपको हफ्ते में दो बार करना है और कुछ ही दिनों में आपको अपने नाखूनों में फर्क नजर आने लगेगा।बड़े नाखून रखना हानिकारक भी हो सकता है:-

  • यदि आपके नाखून ज्यादा लंबे हैं तो उनमें बैक्टीरिया पैदा हो सकते हैं। जिसके परिणाम स्वरुप गंभीर संक्रमण हो सकता है। इसलिए हो सके तो नाखूनों को ज्यादा बड़े न होने दे।

  • इसके अलावा यदि आप अपने नाखून बड़े रखते हैं तो इससे आपको खरोच भी लग सकती हैं यानी कि आपके नाखून आपको ही हानि पहुंचा सकते हैं। इसलिए जहां तक मेरा मानना है की लड़कियों को बड़े नाखून नहीं रखना चाहिए।

क्योंकि बड़े नाखून रखने से केवल हमारा फैशन ही बढ़ेगा ना की हमारी सेहत अच्छी रहेगी बल्कि बड़े नाखून रखने से हमारी सेहत और भी अधिक बिगड़ सकती है।

Letsdiskuss

Krishna Patel
View Profile
13
Replying to the question above
Answered on12/17/23

आजकल महिलाएं अपनी खूबसूरती को मेंटेन रखने के लिए बहुत कुछ करती है, हेयर की देखभाल के लिए बहुत कुछ करती है इतना ही नहीं बल्कि हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं हाथ के बड़े -बड़े नाख़ून भी रखती है। नाख़ून पर कई रंग के नेल पॉलिश भी लगाती हैं, आजकल मार्केट में की तरह के नेल आर्ट्स भी आ गए है, कुछ लड़कियों के नाखून नहीं बढ़ते हैं, तो ऐसे में वह डुबलीकेट नेल मार्केट से लाकर अपने हाथो मे लगाती है और उन पर अपनी पसंद का नेल पालिश भी लगाती है जिससे उनके नेल बहुत ही सुन्दर दिखते है।लेकिन वो महिलाए, लड़कियां इस बात से बिल्कुल अनजान है उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं है कि नाख़ून बड़े रखने से कई तरह के नुकसान भी हो सकते है-

•बड़े नाखून रखने से नाख़ून गंदगी जमा हो जाने के कारण बैक्टीरिया ग्रोथ करते हैं, जिसके कारण हेल्थ से जुडी कई तरह की बीमारियां हो सकती है।

•महिलाए के नाख़ून बड़े होने के कारण नाख़ून मे गंदगी भर जाती है और वह उन्ही गंदे हाथों से खाना खाती है जिससे पेट में दर्द और उल्टी, दस्त की शिकायत भी हो सकती है।

•बड़े नाखून रखने के कारण कई बार अपने ही हाथ, पैर मे गलती से खरोच लग जाती है जिसके कारण चोट लग जाती है।

•महिलाएं हाथो मे बड़े नाख़ून रहती है,फिर वही हाथ से आटा गूथती है जिसके कारण नाख़ूनो मे जमी गंदगी खाने क़ो दूषित करती है।

हमने आपको ऊपर लेख के माध्यम से बताया है कि लड़कियों बड़े -बड़े नाख़ून क्यों रखती है।

आप हमारे लेख क़ो अच्छे से पढ़कर जानकारी प्राप्त करके अपने दोस्तों क़ो भी शेयर कर सकते है, जिससे उन्हें भी बड़े नाख़ून रखने से होने वाली बीमारियों के बारे मे पता लगेगा और वह बड़े नाख़ून रखने पर अपनी बहन, बीवी पर रोक लगाएंगे।Article image

M
View Profile
12