Featured
Asked 6 years ago

बारिश के बाद कई बार इंद्रधनुष क्यों दिखता है ?

Science & Technology#इंद्रधनुष के रंगों का क्रम#बारिश के बाद इंद्रधनुष के पीछे का विज्ञान#इंद्रधनुष का विज्ञान#इंद्रधनुष कैसे बनता है
Like
10
2.7K

Advertisement

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 300 points for helpful answers.

Login to Answer

बारिश के बाद कई बार इंद्रधनुष इसलिए दिखता है क्योंकि सूर्य की रोशनी पानी की बूंदों से गुजरते समय टूटकर अलग-अलग रंगों में बंट जाती है।

सरल भाषा में समझें तो जब बारिश होती है, तब हवा में बहुत सारी छोटी-छोटी पानी की बूंदें होती हैं। जब इन बूंदों पर सूरज की रोशनी पड़ती है, तो वह अंदर जाकर मुड़ती है और फिर बाहर निकलते समय सात रंगों में बिखर जाती है। यही रंग हमें आसमान में इंद्रधनुष के रूप में दिखाई देते हैं।

इंद्रधनुष हमेशा तब दिखता है जब एक तरफ बारिश हो रही हो और दूसरी तरफ सूरज निकल आया हो।

A

Answered By Aanya Sharma

Translating science and technology into stories that inform, challenge, and matter.
View Profile

Aanya Sharma is a science and technology writer with over 5 years of experience and 300+ published articles across leading digital platforms. She holds a Bachelor's degree in Science (Physics) from Delhi University, which grounds her writing in scientific literacy and gives her the ability to evaluate technical claims with accuracy. Her work has appeared on platforms including The Wire Science, Analytics India Magazine, and Digit.in, where she has covered artificial intelligence, space exploration, consumer technology, environmental science, and emerging tech policy. With a focus on accuracy and clarity, her writing makes complex scientific and technological developments accessible to readers without a technical background. Aanya has participated in science communication panels at events including the India Science Festival and has been recognised as a contributor to responsible tech journalism in India. She is an active member of the National Association of Science Writers (NASW) and maintains a public portfolio of her published work. Across all her work, her writing is grounded in verified sources and a commitment to editorial standards — delivering content that readers can rely on in a space where misinformation spreads easily.

Updated on04/25/26
0

Advertisement

अक्सर आपने देखा होगा कि जब भी बारिश होती है तो उसके बाद कई बार इंद्रधनुष दिखाई देता है लेकिन क्या आपने सोचा है ऐसा क्यों होता है चलिए इसके पीछे का कारण जानते हैं। अक्सर जब भी बारिश होती है तो इसके बाद इंद्रधनुष दिखाई देने का कारण है नन्ही बूंदों का कमाल क्योंकि नन्ही नन्ही बूंदे बारिश के बाद प्रिज्म का काम करती हैं और इंद्रधनुष बनने का सिद्धांत यह है कि जब भी प्रकाश एक माध्यम से दूसरे माध्यम मैं प्रवेश करता है तो थोड़ा सा झुक जाता है। यही वजह है कि बारिश के बाद इंद्रधनुष दिखाई देता है।

Article image

Krishna Patel

Answered By Krishna Patel

Author
View Profile
Answered on06/21/23
Like
3

देखने में यह इंद्रधनुष कितना सुन्दर लगता है लेकिन कभी हमने सोचा है आखिर ये खा से आता है और कहाँ को जाता है | तो आपको बता दें की जिस सूर्य के प्रकाश को हम सफेद समझा करते हैं, असल में वो सात अलग-अलग रंगों से मिलकर बना होता है जिसे प्रिज्म की मदद से देखा भी जा सकता है।जो की एक बेहद रोचक बात है |


इंद्रधनुष बनने में बारिश की छोटी बूंदों का बहुत बड़ा हाथ होता है क्योंकि ये बूंदें प्रिज्म की तरह काम करती हैं। एक छोटी सी बून्द में दो सतह होती हैं और सूर्य का प्रकाश जब बून्द के अंदर प्रवेश करता है तो पहली सतह से टकराकर थोड़ा झुक जाता है। ऐसा होने पर सूरज के प्रकाश में मौजूद सातों रंग बून्द में प्रवेश के बाद झुक जाते हैं और दिखाई देने लगते हैं।

(कर्टसी - https://www.popsci.com/)

इसके बाद जब सूर्य के प्रकाश में अलग-अलग हो चुके रंग दूसरी सतह से बाहर निकलते हैं तो फिर से थोड़ा-थोड़ा झुक जाते हैं। ऐसे में एक रंग की पट्टी दूसरे रंग से अलग हो जाती है और इस तरह दो बार झुकने के कारण ही आसमान में हमें रंगीन धनुष जैसी आकृति दिखाई देने लगती है जिसे हम इंद्रधनुष कहते हैं।


इंद्रधनुष में दिखाई देने वाले रंग बैंगनी, जामुनी, नीला, हरा, पीला, नारंगी और लाल (VIBGYOR) होते हैं जो एक निश्चित क्रम में दिखते हैं। लाल रंग का प्रकाश कम मुड़ता है इसलिए इंद्रधनुष में सबसे ऊपर दिखाई देता है जबकि बैंगनी रंग का प्रकाश ज्यादा मुड़ता है इसलिए इंद्रधनुष में सबसे नीचे होता है।


बारिश की बूंदों पर गिरने वाली सूरज की किरणों का दो बार अपवर्तन और एक बार परावर्तन होने पर इंद्रधनुष बनता है। इसे प्राथमिक इंद्रधनुष भी कहते हैं। उम्मीद है आपको जवाब मिला होगा और आप इस जवाब से संतुष्ट होंगें |


R

Answered By Rama Anuj

Author
View Profile
Answered on08/08/19
Like
5

Advertisement