दोस्तों मैं आपको बता दूं कि मुझे देश विदेश में घूमने बेहद पसंद है यहां पर मैं आपको कुछ स्थानों के नाम बताने जा रही हूं जहां पर घूमने मुझे सबसे अधिक पसंद है। जैसे कि दिल्ली,मुंबई, दुबई,अमेरिका, आगरा, मथुरा, अयोध्या और मेरा सबसे पसंदीदा स्थान है बैंकॉक जी हां दोस्तों मैं बात कर रही हूं बैंकॉक की जो सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है। दोस्तों मैं आपको बता दूं कि बैंकाक में एक पटाया नाम का शहर है जो काफी प्रसिद्ध है तो चलिए हम आपको बताते हैं कि बैंकॉक का पटाया शहर क्यों इतना प्रसिद्ध है।
दोस्तों बैंकॉक से करीब 165 किलोमीटर दूरी पर स्थित पटाया शहर है यानी कि बैंकाक से पटाया तक पहुंचने में करीब आधा दिन का समय लग जाता है। पटाया शहर के बारे में कहा जाता है कि यह कभी ना सोने वाला एक शहर है। इस शहर में रात भर चकाचोंध रहती है। गाड़ियों का रात भर सड़कों पर दौड़ना, रात भर होटल में रिसेप्शन काउंटर का खुला रहना, रात भर डिस्को पार्टी और समुद्र तट पर बसे होने के लिए पटाया को जाना जाता है। दोस्तों मैं आपको बता दूं कि यह जगह घूमने फिरने लायक सबसे बेहतरीन जगह है। जो सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती है। दोस्तों पटाया शहर नीले समुद्र की उठती लहरों के बीच हरियाली के मदमस्त नजरों की सौगात देता है। पटाया शहर में अद्वितीय समुद्री तट, द्वीप और पार्क है और यहां का सबसे प्रसिद्ध द्वीप कोह लर्न द्वीप है। दोस्तों मैं आपको बता दूं कि गल्फ ऑफ़ थाईलैंड का यह तट भारत के अंडमान और निकोबार तट जैसा नीला दिखाई देता है। आप पटाया शहर में बहुत से वॉटर स्पोर्ट्स का भी आनंद ले सकते हैं। यदि आप यहां पर घूमने के लिए जाते हैं तो आपको घूमने के लिए स्कूटी किराए पर मिल जाएगी। दोस्तों पटाया शहर मनोरंजन के शहर के नाम से मशहूर है।






