यह बहुत ही रोचक सवाल है, के कुआं गोल ही क्यो बनाया है? आप जानते है कि, जब हम कोई तरल पदार्थ किसी कंटेनर में रखते है , तो वह तरल पदार्थ उसी कंटेनर का आकार ले लेता है। तरल पदार्थ जब किसी बर्तन मे रखा जाता हैं तो वह उसकी दीवारो पर प्रेशर डालता है। उसी प्रकार यदि कुआं चौकोर बनाया जाए तो उसके अंदर का पानी कुए की दीवार के कोनो पर सबसे ज्यादा प्रेशर डालेगा। ऐसे मे कुएँ के टूटकर गिरने की संभावना बढ़ जायेगी । इसलिए कुआं का आकर गोल बनाया जाता हैं क्योकि गोल आकर मे पानी का प्रेशर दीवारो पर समान रूप से होगा। गोल आकार की वजह से कुएं की मिट्टी जल्दी नही धसती है । इसी वजह से गोल आकार का कुआं लंबे समय तक रहता है। आपने चौकोर कुएँ भी देखे होंगे लेकिन इनकी उम्र ज्यादा नही होती हैं क्योकि इनकी दीवारो पर पानी का प्रेशर ज्यादा होता है और इसी वजह से यह जल्दी टूट जाते है।
.jpeg&w=828&q=75)









