Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Current Topicsक्यूँ पुनीत सुपरस्टार को किया गया बाहर?
image

| Updated on July 5, 2023 | news-current-topics

क्यूँ पुनीत सुपरस्टार को किया गया बाहर?

2 Answers
R

Rama Anuj

@ramaanuj7870 | Posted on July 3, 2023

बिग बोस में जाने का मतलब ही होता है फेमस होना, चाहे वो अच्छे रूप में हो या ख़राब रूप में बस लोगों को फेमस होना है| बिग बोस शुरू होने वाला होता तो इसकी चर्चा पहले शुरू हो जाती हैं| मुझे तो समझ नहीं आता लोगों बिग बोस इतना पसंद क्यों आता है| सामान्य जिंदगी में वैसे ही इतना काम है उस पर लोग बिग बोस के लिए समय निकाल ही लेते हैं|

खैर! इसके लिए तो क्या ही कहा जाये, लेकिन हाँ बिग बोस का एक मुद्दा जो बड़ा ही मजेदार बना हुआ है वो है सुपर स्टार पुनीत| बिग बॉस में आने के बाद से ही पुनीत सुपरस्टार काफी चर्चा में बने रहे लेकिन उनकी लोकप्रियता तब ज्यादा बढ़ गई जब सिर्फ 24 घंटों के अंदर ही उन्हें इस शो से बाहर कर दिया| लीजिये भला अब शो से बहार हो गए तो फेमस हो गये|

जो इतने सालों को बिग बोस में कई कई महीने गुज़ार लेते हैं, वो क्या बेवक़ूफ़ हैं| अगर ऐसा ही रहा तो मुझे नहीं लगता कि बिग बोस में कोई टिकेगा भी क्योंकि आते तो सभी लोग यहाँ फेमस होने हो हैं| एक दिन में ही शो से बहार होकर अगर फेमस हो जाएं तो महीनों का इन्तजार कौन करेगा| मुझे तो ये समझ नहीं आया कि पहले शो में जाओ फिर वहाँ बत्तमीजी करो फिर फेमस जाओ|

सुपर स्टार पुनीत को Big Boss OTT 2 में भी एक प्रतियोगी के रूप में बुलाया गया था| यह शो 17 जून 2023 को शुरू हुआ था| सुपर स्टार पुनीत एक कॉमेडियन है लेकिन उनकी कामेडी बिग बोस में न चल सकी| क्योंकि उन्होंने पहले ही दिन से घर वालों को कुछ न कुछ कहना शुरू कर दिया| यहाँ तक कि उन्होंने अपने पूरे मुंह पर टूथपेस्ट लगा लिया और सिर पर भी फिनाइल डाल लिया था|

अपने तक तो बात ठीक है लेकिन घर में मौजूद सभी घरवालों के सामान को यहाँ वहाँ फेंकना सही है क्या? लेकिन उन्होंने ऐसा भी किया जिससे घर में गंदगी होने लगी| घर में गंदगी फैलाने के कारण ही बिग बॉस ने उन्हें चेतावनी भी दी| बिग ने उन्हें अपनी भारी भरकम आवाज में कहा कि, यदि उन्होंने अपनी हरकतों को नहीं सुधारा तो उन्हें घर से बेघर कर दिया जायेगा|

लेकिन इतना सब कुछ होने के बाद भी पुनीत को किसी बात कि कोई परवाह ही नहीं| Big Boss Makers को भी बुरा भला कहने लगे जिसके बाद सभी घरवालों की आपसी सहमति से उन्हें केवल 12 ही घंटों के भीतर घर से निकाल दिया गया| बात सिर्फ इतनी सी है कि उन्हें फेमस होना था तो वो शो में आ गए और उनकी इन हरकतों से वो फेमस हो गए| बस उन्हें और क्या चाहिए था इसके अलावा कुछ नहीं|

जिनकी कॉमेडी ही इतनी अजीब है कि वह कीचड़ में नहाना, नाली के पानी को अपने ऊपर डालना, हल्दी, मिर्ची और फिनाइल जैसी चीजों को अपने ऊपर डालते हैं, तो ऐसे कॉमेडियन को बिग बोस में लेना सही है| बिग बोस जैसे शो जहां लोग समय निकाल कर इस शो को देखते हैं उसमें ऐसे लोगों को प्रतिभागी के रूप में दिखाओगे तो क्या मिलेगा| लड्डू? जी नहीं!

Letsdiskuss

और पढ़े- बिग बॉस 13 का कौन है कंट्रोवर्सी किंग ?

1 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on July 5, 2023

बॉलीवुड के जाने-माने सबसे सुपर स्टार पुनीत को बिग बॉस से बाहर क्यों निकाल दिया गया चलिए जानते हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 का ग्रैंड फिनाले शुरू कर दिया गया है जिसमें सलमान खान और शाहरुख खान सभी उपस्थित रहे और फिर उसमें पुनीत भी उपस्थित रहे और एक-दो घंटे तक उन्होंने अच्छा प्रदर्शन दिया है लेकिन कुछ देर बाद उन्हें बिग बॉस 2 से निकाल दिया गया दरअसल ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि बिग बॉस फिनाले के पहले से दिन से ही पुनीत ने बुरी हरकतें करना शुरू कर दिया जो कि बिग बॉस के घर को गंदा कर रहे थे कहीं किसी के मुंह पर टूथपेस्ट लगा देते तो कभी किसी के मुंह ऊपर फिनायल लगा देते इन्हीं हरकतों की वजह सोने बिग बॉस से बाहर कर दिया गया।

Article image

1 Comments