Advertisement

Advertisement banner
Current Topicsक्या 56 इंच सीने वाले के सामने टिक पाएंग...
P

| Updated on June 1, 2019 | news-current-topics

क्या 56 इंच सीने वाले के सामने टिक पाएंगे,कांग्रेस के 52 सांसद

1 Answers
P

@praveshchauhan8494 | Posted on June 1, 2019

कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में अध्यक्ष राहुल गांधी ने नए चुने हुए सांसदों को संघर्ष का मंत्र दिया। कांग्रेस अध्यक्ष ने बैठक में पार्टी के कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि कांग्रेस से जुड़े हर व्यक्ति को याद रखना चाहिए कि यह लड़ाई संविधान को बचाने के लिए है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के 52 सांसद बीजेपी से इंच-इंच लड़ने के लिए काफी हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने नए चुने हुए सांसदों को न्याय और संविधान के लिए संघर्ष की सीख दी। उन्होंने कहा, 'हम 52 सांसदों को मिलकर संघर्ष करना है। भले ही संख्या में हम 52 हों, लेकिन इसी संख्याबल से हम बीजेपी से इंच-इंच की लड़ाई करने में सक्षम हैं। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में राहुल ने पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इस्तीफे की भी पेशकश की थी।

राहुल ने संविधान के लिए संघर्ष की नसीहत देते हुए, 'कांग्रेस पार्टी के हर कार्यकर्ता को यह याद रखना चाहिए कि हमारी लड़ाई संविधान के लिए है। हमारी लड़ाई हर व्यक्ति के लिए है भले ही उसका रंग, उसकी आस्था कुछ भी क्यों न हो। हमारा संघर्ष देश के प्रत्येक नागरिक के लिए है और यह लड़ाई जाति, धर्म, लिंग, रंगभेद से परे है।' संसदीय दल की बैठक में लोकसभा सांसदों के साथ ही कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसदों ने भी हिस्सा लिया।
Smiley face
0 Comments