Exploring astrology, zodiac insights, and traditional interpretations through clear and engaging content.

वास्तु के हिसाब से तुलसी के पौधे को किस दिशा में रखना शुभ होता है ?

Featured
13
1.1K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on12/28/22

तुलसी का पौधा आप अपने घर में उत्तर या पूर्व दिशा में लगा सकते हैं, वैसे उत्तर दिशा मे तुलसी का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना गया है।

इसके अलावा आप तुलसी के पौधे को पूर्व दिशा में लगाते हैं, तो घर में सूर्य के समान ऊर्जा आती है।

उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है, साथ ही घर मे तुलसी माँ की कृपा बनी रहती है।Article image

S
View Profile

Mp

7
Replying to the question above
Answered on10/08/22

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि तुलसी हमारे जीवन में कितना महत्त्व रखती है।तो चलिए जानते हैं कि हमें अपने घर में तुलसी का पौधा किस दिशा की ओर रखना चाहिए।वास्‍तु शास्त्र के अनुसार हमें हमेशा तुलसी का पौधा पूर्व या फिर उत्‍तर दिशा में ही रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर में धन की कमी नहीं होती है क्योंकि, यह दिशा धन के देवता कुबरे से संबंधित मानी जाती है। Article image

preeti  patel
View Profile
7
Replying to the question above
Updated on05/30/26

हिन्दू धर्म में तुलसी के एक विशेष स्थान हैं और हिन्दू धर्म को माने वाले अधिक से अधिक घरों में तुलसी का पौधा लगा होता हैं तुलसी के पौधे का धार्मिक महत्व बहुत अधिक हैं श्रद्धा के साथ तुलसी के पौधे की पूजा आरती की जाती है पर क्या आपको पता हैं की वास्तुशास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को किस दिशा में लगाना चाहिए। यदि नहीं पता तो हम आपको बता दें की तुलसी के पौधे को पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। क्योंकि इस दिशा में तुलसी के पौधे को लगाने से धन के देवता कुबेर महाराज की कृपा होती है और शाम के समय तुलसी के पौधे के सामने दीप जलाने से माता लक्ष्मी की कृपा होती है।Article image

V
View Profile
7
Replying to the question above
Answered on10/05/22

हमारे हिंदू धर्म में है तुलसी के पौधे को बहुत ही शुभ पौधा माना जाता है लोग इसकी पूजा करते हैं इसका प्रयोग औषधि के रूप में भी किया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु के हिसाब से पौधे को घर के किस दिशा में लगाना चाहिए ताकि घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश ना हो सके। यदि आपके घर में तुलसी का पौधा है तो आप इस पौधे को घर की बालकनी या खिड़की की उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में लगाना चाहिए क्योंकि इन दिशाओं को देवी देवताओं की दशा मानी जाती है। इसलिए तुलसी के पौधे को उत्तर दिशा में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है।Article image

Krishna Patel
View Profile
7
Replying to the question above
Updated on05/30/26

वर्तमान समय में वास्तु शाश्त्र ने ज्योतिष को बहुत ही महत्वपूर्ण बना दिया है | जैसा कि आपको पहले भी बताया है, कि वास्तु शाश्त्र भी ज्योतिष शाश्त्र का एक भाग है | परन्तु फर्क सिर्फ इतना है, कि ज्योतिष शास्त्र में आपका भूत और भविष्य बताया जाता है, और वहीं दूसरी तरफ वास्तु शास्त्र में चीज़ों के रख-रखाव से, कौन सी चीज़ कौन सी दिशा में रखना चाहिए, घर बनवाने की दिशा से इंसान का भविष्य उज्वल बनाने की एक कोशिश की जाती है |

वास्तु में इंसान के भविष्य को उज्जवल बनाने की कोशिश से मतलब इस बात से है, क्योंकि वास्तु शाश्त्र किसी इंसान का भविष्य नहीं बताता बस दिशाओं के आधार पर किसी भी चीज़ का रख-रखाव इंसान के भविष्य को बदल देता है | बस यही फ़र्क है ज्योतिष और वास्तु में |
 
तुलसी का पौधा घर में रखना वैसे तो बहुत ही शुभ होता है | हर घर में लोग तुलसी जरूर रखते हैं | वैसे तो तुलसी का पौधा रखना हर किसी के घर में शुभ होता हैं परन्तु आप अगर इसको सही दिशा में रखते हैं, तो यह आपको शुभ होने के साथ-साथ लाभदायक भी होगा | वास्तु के आधार और तुलसी का पौधा केवल दक्षिण दिशा में नहीं होना चाहिए, बाकी आप किसी भी दिशा में रख सकते हैं |
 
शायद इस बात का पता सभी को नहीं होगा, कि तुलसी का पौधा घर में आने वाली विपत्ति के बारें में संकेत भी देता है | जब भी किसी के घर कोई विपत्ति होती है, या आने वाली होती है तो तुलसी का पौधा अपने आपसे सूखने लगता है | वहीं दूसरी तरफ आपके घर में खुशहाली आने पर घर में तुलसी का पौधा हरा भरा रहता है |
 

 

K
View Profile

हिंदी लेखक

7
Replying to the question above
Updated on06/05/26

Holy basil को वास्तु शास्त्र में बहुत शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा घर की उत्तर, उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) या पूर्व दिशा में रखना अच्छा माना जाता है। माना जाता है कि इन दिशाओं में तुलसी रखने से सकारात्मक ऊर्जा, शांति और समृद्धि बढ़ती है।

कई लोग तुलसी को आंगन, बालकनी या घर के प्रवेश द्वार के पास भी रखते हैं, जहाँ उसे पर्याप्त धूप और साफ वातावरण मिल सके।

वास्तु मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पौधे को bathroom के पास, बहुत अंधेरी जगह या दक्षिण दिशा में रखने से बचने की सलाह दी जाती है। हालांकि पौधे की अच्छी growth के लिए sunlight, पानी और proper care सबसे ज्यादा जरूरी होती है।

P
Random Facts Enthusiast
View Profile
0