Exploring lifestyle, entertainment, and cultural trends through engaging, informative, and practical content.

अपना जीवन साथी चुनने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?

8
7.1K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on12/16/22

आज के समय में जीवन साथी चुनना बहुत ही मुश्किल हो गया है क्योंकि लड़कियों को इस बात का डर लगा रहता है कि कहीं उसकी शादी किसी गलत व्यक्ति से ना हो जाए नहीं तो उसकी पूरी लाइफ बर्बाद हो जाएगी ऐसे में आज मैं आपको बताऊंगी कि आप जीवन साथी चुनते वक्त किन किन बातों का ख्याल रख सके।

आप जब भी किसी से शादी करना चाहे तो उसके पहले आप उसके साथ कुछ समय बिताए ताकि आपको उसके आदतों के बारे में पता चल सके इसके अलावा आप ऐसे व्यक्ति को चुनें जिससे आपके और उस लड़के के आदतें मिलती-जुलती होंगी तो आपका जीवन और अच्छा बीत सकता है।Article image

Krishna Patel
View Profile
2
Replying to the question above
Answered on12/16/22

हर लड़की को एक ऐसा जीवन साथी चुनना चाहिए जो उस पर सबसे ज्यादा भरोसा करें और उसका हमेशा सुख दुख में साथ दें। क्योंकि एक लड़की के लिए उसके पति का भरोसा, प्यार और केयर बहुत ही जरूरी होती है जिसके साथ उसे पूरा जीवन बिताना होता है। हर लड़की को एक ऐसा लड़का चाहिए जिससे वह खुलकर हर चीज को कह सके। कभी भी जीवन साथी चुनने में जल्दी नहीं करनी चाहिए उन्हें सबसे पहले एक दूसरे को समझना चाहिए और अपने रिश्ते को टाइम देना चाहिए।Article image

preeti  patel
View Profile
2
Replying to the question above
Answered on12/16/22

अपना जीवन साथी चुनने से पहले उसके साथ समय व्यतीत करे ताकि पता चले कि उसका स्वाभाव कैसा है, उसकी कौन सी आदतें अच्छी है कौन सी आदते बुरी है क्योकि अक्सर जीवनसाथी जल्दी चुनने मे जल्दबाजी कर बैठते है जिस कारण से बाद मे पता चलता है कि उनका जीवनसाथी नशा करता है जिसके कारण आगे चलकर रिश्ते खराब हो जाते है, दोनों के बीच तलाक होने तक की बात आ जाती है।

Article image

S
View Profile

Mp

2
Replying to the question above
Answered on10/10/18
आज के समय की ज़िंदगी बहुत ही व्यस्त है, उतनी ही आधुनिक होती जा रही है | आज कल के समय में लोग अपना जीवनसाथी या तो खुद चुनते हैं, या फिर उनके माता पिता | जिनके माता-पिता उनका जीवन साथी चुनते हैं, उस वक़्त लड़का हो या लड़की उनसे पूछा तो जाता है, मगर सिर्फ इतना की पसंद है या नहीं | अगर ग़लती से लड़की ने या लड़के ने मना किया तो उससे सवाल किये जाते हैं, कि क्यों पसंद नहीं कारण बताओ ?

अगर आप अपने लिए जीवनसाथी का चुनाव करते हैं, तो आप को कुछ बातों का ध्यान रखना होगा | आइये आपको बताते हैं, आपको कौन सी बातें हैं, जिनका ध्यान रखना होगा -

- खुद पर उसका भरोसा :-

आप जिसको भी अपना जीवनसाथी चुने इस बात का ख्याल रखें, कि उसका आत्मविश्वाश खुद पर है, या नहीं | अगर आपके सामने वाले का आत्मविश्वास का स्तर कम है, तो आपके लिए अच्छा नहीं है | हमेशा याद रखिये जिन लोगों पर आत्मविश्वाश की कमी होती है, वो लोग हमेशा समस्याओं से दूर भागते हैं, न की समस्या को सुलझाने की कोशिश करते हैं |

- दोस्ती और शौक :-

आप जिससे भी शादी करने का सोच रहे हैं, आप जब भी उससे बात करें अगर वो आपको अपने शौक और अपने दोस्तों के बारें में नहीं बताता है, तो इसका मतलब है, वो आपके लिए सही पार्टनर नहीं हैं | जो आपके आने से अपने दोस्तों से दूरी बना सकता है, वो कभी किसी और के आने से आपके साथ भी यही कर सकता है |


- अधिक भावुक :-

अगर सामने वाला इंसान आपकी तारीफ करते-करते अधिक भावुक हो जाएं और आपसे बार-बार ये सवाल करें कि क्या आप मुझसे प्रेम करते हैं, तो ऐसा इंसान सही जीवन साथी नहीं हो सकता | क्योकि अगर आपको अपने प्यार का प्रमाण किसी इंसान को बार-बार बोलकर देना हो तो वो इंसान आपके लिए सही नहीं है |

- नज़र रखना :-

अगर आपका जीवन साथी आपके दोस्तों से चिढ़ें, आपके कॉल और आपके फ़ोन पर नज़र रखें तो ये आपके लिए एक अच्छा जीवनसाथी बिल्कुल साबित नहीं हो सकता |


K
View Profile

हिंदी लेखक

2