Advertisement

Advertisement banner
Science & Technologyब्रह्माण्ड का सबसे बड़ा रहस्य क्या है,बता...
V

| Updated on March 8, 2018 | science-and-technology

ब्रह्माण्ड का सबसे बड़ा रहस्य क्या है,बताइये ?

1 Answers
R

@rakeshsingh9760 | Posted on March 8, 2018

वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग्स का दावा है कि वह ब्रह्मांड के सबसे बड़ा रहस्य के बारे जानते हैं | 13.8 अरब साल पहले बिग बैंग के वक्त एक परमाणु जितने बड़े बिंदु से पूरे ब्रह्मांड का जन्म हुआ था, लेकिन कोई नहीं जानता उसके पहले क्या था | हालांकि एक इंटरव्यू में 76 साल के स्टीफन ने बताया, बिग बैंग से पहले कुछ नहीं था | सिर्फ एक अनंत ऊर्जा और तापमान वाला एक बिंदु था | टाइम (समय) और स्पेस (स्थान) घुमावदार और कोण वाली स्थिति में थे |

स्टीफन कहते हैं, आप भौतिक विज्ञान के नियमों और समय से ब्रह्मांड के जन्म को नहीं समझ सकते हैं क्योंकि बिग बैंग विज्ञान के नियमों से परे की घटना है | अगर हम बिग बैंग से पहले के टाइम में वापस चलें, तो समय की सीधी रेखा अनंत तक जाएगी, ब्रह्मांड सिकुड़ता जाएगा, लेकिन हम कभी शुरुआती बिंदु तक नहीं पहुंच पाएंगे | हम हमेशा 'कुछ नहीं' के करीब तो पहुंचेंगे, पर कभी 'कुछ नहीं' तक नहीं पहुंच पाएंगे | यह ठीक वैसा ही है जैसा दक्षिणी ध्रुव पर कोई दक्षिणी ध्रुव नहीं है | इसलिए बिग बैंग से पहले कुछ नहीं था |

हम आज समय को जिस तरह महसूस करते हैं, ब्रह्मांड के जन्म से पहले का समय ऐसा नहीं था। इसमें चार आयाम थे। भूत, भविष्य और वर्तमान को तीन समानांतर रेखाएं समझें तो एक और रेखा थी जो ऊर्ध्वाधर थी, उसे आप काल्पनिक समय समझ सकते हैं। काल्पनिक समय कोई कल्पना नहीं है, यह हकीकत है। पर आप इसे देख नहीं सकते हैं, लेकिन महसूस कर सकते हैं।


Article image
0 Comments