A

asif khan

Updated on Jul 4, 2021health-beauty

क्या मैं पल्स ऑक्सीमीटर के बिना अपने ऑक्सीजन संतृप्ति (SPO2) को माप सकता हूँ?

React
1 Answers

R
Raj Arya
Updated on Jul 8, 2021
ऑक्सीमीटर एक ऐसा उपकरण है जिसका इस्तेमाल शरीर में ऑक्सीजन लेबर और हार्ट रेट मापने के लिए किया जाता है। अक्सर लोग घर में ऑक्सीमीटर को रखा करते हैं इसे बस उंगलियों पर लगाकर शरीर में ऑक्सीजन का लेबल पता किया जा सकता है।

भारत समेत पूरा विश्व कोरोनावायरस की चपेट में आ चुका है। कोरोनावायरस के दौरान यह देखा गया है कि लोगों के शरीर में ऑक्सीजन लेवल काफी ज्यादा कम हुआ है। इसीलिए कोरोना काल में ऑक्सीमीटर की आवश्यकता पहले से ज्यादा बढ़ गई है।

ऑक्सीमीटर से यह भी पता लगाया जा सकता है कि रोगी की स्थिति कैसी है खासकर कोरोना के समय में ऑक्सीमीटर का इस्तेमाल ज्यादा होने लगा है। आज के इस लेख में मैं आपको जानकारी दूंगा कि क्या पल्स ऑक्सीमीटर के बिना अपने ऑक्सीजन संतृप्ति (SPO2) को माप सकते हैं।

इस पर मैं आपको बताना चाहूंगा कि ना मैं और ना आप पल्स ऑक्सीमीटर के बिना अपने ऑक्सीजन संतृप्ति(SPO2) को माप सकते हैं। मैं यह इसलिए कह रहा हूं क्योंकि जितने भी उपकरण हमारे हेल्थ के लिए बनाए गए हैं उनका इस्तेमाल अलग-अलग काम के लिए होता है जैसे -ब्लड प्रेशर नापने वाली मशीन का इस्तेमाल ब्लड प्रेशर को मापने के लिए होता है, शुगर मापने वाली मशीन का इस्तेमाल शुगर लेवल को मापने के लिए होता है। ठीक इसी प्रकार ऑक्सीमीटर को भी अपने एक अलग काम के लिए बनाया गया है जिसका काम ऑक्सीजन संतृप्ति (SPO2) को मापना है। इसीलिए मैं इस लेख में यह स्पष्ट रूप से कहना चाहूंगा कि बगैर पल्स ऑक्सीमीटर के बिना ऑक्सीजन संतृप्ति (SPO2) को मापना मुश्किल है।

यहां पर मैं आपको एक महत्वपूर्ण जानकारी और देना चाहूंगा जो व्यक्ति धूम्रपान नहीं करता, शराब नहीं पीता है या गलत व्यसन नहीं करता उसकी नॉरमल हार्ट रेट 70 से 100 के बीच रहती हैं। इसके साथ ही अगर आप स्वस्थ हैं और आपका SPO2( ऑक्सीजन लेवल ) 96 से 100 के बीच है तो आप यह मान सकते हैं कि आप अभी स्वस्थ हैं आपके फेफड़े अच्छे से ही काम कर रहे हैं और वह सही से ऑक्सीजन ले पा रहे हैं।
Smiley face

React