S
May 17, 2019entertainment

छोटे पर्दे पर किस शो में कमबैक कर सकते है करन सिंह ग्रोवर ?

2
1 Answers

बिपाशा बसु से शादी के बाद एक दम से करन सिंह ग्रोवर ने छोटे परदे से दूरी बना ली थी और फिल्मों का हाथ थाम लिया था | लेकिन अब मीडिया खरों की मानें तो ऐसा बताया जा रहा है कि सस्‍पेंस और रोमांस से भरे स्टार प्लस के शो कसौटी ज़िंदगी 2 में अब वह नज़र आ सकते है |

Article image (courtesy-commonswikimedia)

इस शो में मिस्‍टर बजाज के रूप में नए मेहमान की एंट्री होने वाली है और काफी समय से मिस्‍टर बजाज का रोल निभाने के ल‍िए अभिनेता की तलाश की जा रही है।

Article image (courtesy-India TV)

कसौटी जिंदगी की में पहले रोनित रॉय मिस्‍टर बजाज के किरदार में थे। यह किरदार अपने अंदाज की वजह से खूब पसंद किया जाता था लेकिन इस बार इस रोल के लिए पहले हितेन तेजवानी को अप्रोज किया गया और फ‍िर करण वाही को और साथ ही अब खबर है क‍ि इस रोल के ल‍िए करण स‍िंह ग्रोवर को अप्रोच क‍िया गया है।
Article image (courtesy-teleserialupdates)

अगर ऐसा हुआ तो यह करण सिंह ग्रोवर का टीवी कमबैक होगा। पिंक विला की रिपोर्ट की मानें तो करण सिंह ग्रोवर ने मिस्‍टर बजाज का रोल स्‍वीकार कर लिया और अब वह कॉन्ट्रैक्ट साइन करने की प्रोसेस कर रहे हैं। करण सिंह ग्रोवर कसौटी जिंदगी का हिस्‍सा रह चुके हैं। वह पहले अनुराग और प्रेरणा की बेटी स्नेहा के पति के रोल में नजर आए थे। स्‍नेहा का रोल जेनिफर विंगेट ने निभाया था।

1