S
Sweety Sharma· 8 years ago
Discovering recipes, cooking techniques, and food ideas that make every meal enjoyable and approachable.

चंद्रकला गुझिया घर मे कैसे बनाए,इसको बनाने की आसान व सरल विधि बताइये ?

6
950

Join this conversation

Sort By

नमस्कार स्वीटी जी , होली का त्यौहार आने से पहले घर मे उसको लेकर सबसे पहले जो तैयारी होती है वो है खाने मे कौन सा व्यंजन बनाया जाए | और सबसे महत्व पूर्ण है क मीठे मे क्या बनाया जाए |

अधिकतर लोग मीठा खाना बहुत पसंद करते है | आज हम आपके लिए चंद्रकला गुझिया रेसिपी लेकर आए हैं। चंद्रकला गुझिया एक स्‍वादिष्‍ट मिठाई है, जो त्‍यौहारों या पार्टी के मौके पर बना सकते हैं। चंद्रकला गुझिया खाने में बहुत स्‍वादिष्‍ट होती है और मीठे के शौकीनों तथा बच्‍चों को बहुत पसंद अाती है।

सामग्री :-

मैदा – 250 ग्राम, खोया/मावा – 100 ग्राम, बादाम पाउडर – 50 ग्राम, शक्कर – 05 बड़े चम्मच, घी – 50 ग्राम, केसर – 01 ग्राम, इलायची पाउडर – 01 छोटा चम्मच, रिफाइंड आयल – तलने के लिए, पानी – आवश्यकतानुसार।

विधि :- 

चंद्रकला गुझिया रेसिपी के लिए सबसे पहले एक बाउल में खोया, बादाम पाउडर, शक्कर, इलाइची पाउडर को आपस में मिला लें। मिले हुए मिश्रण को दो भाग में बांट लें।अब एक बड़ी थाली में मैदे में घी डालकर आपस में अच्छी तरह से मिला लें। मैदे में थोडा सा पानी मिलाएं और उसे आटे की तरह गूंदे लें। गुंदे हुए मैदे को पन्द्रह मिनट के लिए गीले कपड़े से ढ़क कर रख दें।

पन्द्रह मिनट बाद मैदे को निकालें और उसकी समान आकार की लोई बना लें और उन्हें पूरी की तरह बेल लें। अब एक पूरी के ऊपर थोड़ा सा खोया मिश्रण रखें और उसके ऊपर से दूसरी पूरी रख कर दोनों पूरियों को आपस में दबा कर सील कर दें। ऐसे ही सभी पूरियों को बना कर रख लें। इसके बाद पैन में रिफाइन आयल गर्म करें और तैयार पूरियों को सुनहरा होने तक तलें। आपकी स्‍वादिष्‍ट चंद्रकला गुझिया तैयार है।

History Of Gujiya In Hindi सदियों पुराना है गुजिया का इतिहास, मिडिल ईस्ट से  होते हुए भारत पहुंची थी

Answered by
Updated on05/21/26
10

चंद्रकला गुझिया बनाने के लिए सबसे पहले maida में थोड़ा ghee डालकर soft dough तैयार कर लें। Filling के लिए मावा, dry fruits, coconut और sugar mix कर सकते हैं। अब dough की छोटी पूरियां बेलकर उनमें stuffing भरें और किनारों को अच्छे से बंद कर दें। चंद्रकला usually layered और थोड़ा round shape में बनाई जाती है। इसके बाद medium flame पर golden होने तक fry करें। ऊपर से sugar syrup में हल्का dip करने से taste और अच्छा लगता है। कई लोग इसमें इलायची और saffron भी डालते हैं। Honestly, homemade Chandrakala Gujiya fresh और richer taste देती है compared to packed sweets।

Answered by
I
Ishaanvi ReddyFrom the kitchen to the page — making food writing as honest, practical, and flavourful as the cooking itself.
View Profile

Ishaanvi Reddy is a trained chef and food writer with over 4 years of professional experience in culinary arts and food content. She holds a Diploma in Culinary Arts from the Institute of Hotel Management (IHM), Hyderabad — a qualification that gives her food writing a level of technical accuracy that distinguishes it from content written without kitchen experience. Her content covers recipes, cooking techniques, ingredient guides, food culture, nutrition basics, and restaurant trends across India. Her work has appeared on platforms including Slurrp, Herzindagi Food, and Eat This Not That India, where she writes for home cooks and food enthusiasts who want content that is tested, practical, and rooted in real culinary knowledge — not just adapted from other sources. With hands-on kitchen experience spanning South Indian, North Indian, and Continental cuisines, Ishaanvi brings a cross-regional perspective to her food writing. She has published 150+ food articles and recipes, covering everything from everyday meal planning to deep dives into the science of cooking and the cultural history of Indian food. Across all her work, every recipe is kitchen-tested, every technique is chef-verified, and every recommendation comes from direct culinary experience — not guesswork.

Answered on05/13/26
0

आप जाना चाहते हैं कि घर पर चंद्रकला गुजिया आसानी से कैसे बना सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप घर पर कैसे आसानी से चंद्रकला गुजिया बना सकते है।

दोस्तों मैं आपको बता दूं की होली के त्योहार पर बनने वाले पकवानों में से सबसे खास पकवान है चंद्रकला गुजिया। चंद्रकला गुजिया दिखने में गोल आकार की होती है। चंद्रकला गुजिया को नॉर्थ इंडिया में सबसे ज्यादा बनाया जाता है। तो चलिए आज हम आपको चंद्रकला गुजिया बनाने की रेसिपी बताते हैं।

 

चंद्रकला गुजिया बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:-

दो बड़ा चम्मच घी

चिरौंजी एक बड़ा चम्मच

कटे हुए बादाम एक बड़े चम्मच

कटे हुए काजू एक छोटा चम्मच

कटा हुआ पिस्ता

दो चम्मच सूजी

आधा कप सूखा नारियल

एक कप खोया

एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर

आधा कप मैदा

एक कप पानी

तलने के लिए आवश्यकता अनुसार तेल

एक कप चीनी

दो नग चांदी की पत्ती।

 

चलिए अब हम आपको चंद्रकला गुजिया बनाने की विधि बताते हैं:-

गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही गर्म करना है उसमें थोड़ा सा घी, चिरौंजी, बादाम, काजू, पिस्ता,डालकर 30 सेकंड तक भूनना है।इसके बाद सूजी को डालकर 1 मिनट तक भूने, अब इसमें सूखा नारियल डालकर दो से तीन मिनट तक भून ले। इसके बाद इसे एक कटोरा में निकाल लेना है फिर इसमें खोया,इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। इसके बाद एक थाली में मैदा, घी डालकर अच्छी तरह से मिला लेना है। अब इसमें पानी डालकर सख्त आटा गूथ लेना है। कुछ देर के लिए आटे को  गीले मलमल कपड़े में ढक कर 10 से 15 मिनट के लिए रख देना है। अब कड़ाही में चीनी और पानी डालकर धीमी आंच में पकने देना है। इसके बाद रोल बनाकर इस छोटे-छोटे गोल बना लेना है। आपको एक बार में दो भाग लेकर छोटी-छोटी पुरियों में बेल लेना है, इसके बाद स्टफिंग को एक परी के बीच में रखें और दूसरे गोले से ढक दें। अब गरम तेल में चंद्रकला गुजिया डालकर धीमी आंच पर पकने देना है। चासनी तैयार होने के बाद गैस को बंद कर दें। इसके बाद चासनी में चंद्रकला गुजिया डालें और चारों तरफ से ढक दें। अब इसे सर्विंग प्लेट में निकले और पिस्ता, चांदी के पत्ते से सजाऐं। इस तरह आपकी चंद्रकला गुजिया बनाकर तैयार हो जाती है।

 

 

Letsdiskuss

 

 

 

Answered by
Krishna Patel
View Profile
Answered on05/02/24
1