Lets diskuss's avatar
Admin
Updated on Nov 9, 2023news-current-topics

Diwali Pujan Timing: इस साल दिवाली के पूजन का समय ?

18
3 Answers

avatar
Answered on Nov 8, 2023

इस साल दिवाली के पूजन का समय

नमस्कार, सबसे पहले आप सभी को दिवाली की हार्दिक बधाई| वैसे तो ये साल त्यौहार मनाने के लिए बड़ा ही कन्फ्यूजन वाला रहा है| हर त्यौहार दो दो दिन आये हैं, दिवाली साल का आखरी बड़ा त्यौहार है तो स्वाभाविक है कि इस त्यौहार में भी लोगों को काफी कन्फ्यूजन बनी रहेगी कि दिवाली किस दिन है, क्या समय है, कितने समय पूजन का महूर्त होगा| आपके मन में चल रहे यही सवालों के जवाब आपको हमारे इस आर्टिकल में आराम से मिल जाएँगे तो इसके लिए जरुरी है कि आप हमारा ये आर्टिकल पूरा पढ़ें|

हिन्दू धर्म में दिवाली का त्यौहार बड़ा ही महत्वपुर्ण और विशेष माना जाता है| क्योंकि इस त्यौहार में अंधकार पर प्रकाश की जीत मानी जाती है| ब्रह्म पुराण के अनुसार कार्तिक अमावस्या की आधी रात में लक्ष्मी उन लोगों के सभी घरों का भ्रमण करती हैं, जहां साफ-सफाई, शांति और प्रकाश होता है| इसलिए इस त्यौहार में घर की साफ़ सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाता है और रात के समय मिट्टी के दीयों से घर में प्रकाश किया जाता है|

दिवाली के महत्त्व को लेकर कई सारी मान्यताएं हैं कि दिवाली क्यों मनाई जाती है| कई लोगों का कहना है कि इस दिन भगवान रात 14 साल का वनवास कर के अपने घर वापस आये थे तो लोगों ने उनके स्वागत के लिए घरों में प्रकाश किया था| मार्कंडेय पुराण के अनुसार जब धरती पर सिर्फ अँधेरे का वास था तब एक तेज प्रकाश के साथ कमल पर बैठी देवी प्रकट हुईं| जो लक्ष्मी जी थी, उनके प्रकाश से ही संसार बना इसलिए इस दिन लक्ष्मी पूजा की परंपरा हैं| दिवाली की रात लक्ष्मी पूजन करने से धन की कभी कमी नहीं होती और जीवन में सकारात्मकता आती है|

चलिए अब आपको बताते हैं कि इस साल दिवाली कब है और पूजा का सही महूर्त क्या है| इस साल कार्तिक माह की अमावस्या 12 नवंबर 2023 को दोपहर 02 बजकर 44 मिनट से शुरू होगी और 13 नवंबर 2023 को दोपहर 02 बजकर 56 मिनट पर समाप्त होगी| इसलिए दिवाली 12 नवंबर को मनाई जाएगी| और पूजा का शुभ महूर्त शाम 05.39 से रात 07.35 तक होगा|

तो आप लोग सही महूर्त पर पूजन करें और अपने घर माता लक्ष्मी का स्वागत करें|

Letsdiskuss

और पढ़े- दीवाली पर लक्ष्मी पूजन की ख़ास विधि क्या है ?

10
A
Answered on Nov 8, 2023

नमस्कार दोस्तों आप सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी को और हमें भी दिवाली के त्यौहार का आने का बेसब्री से इंतजार रहता है। क्योंकि दीपावली का त्यौहार सभी त्योहारों से सबसे खास त्यौहार होता है। आप जानना चाहते हैं कि सन 2023 में दिवाली पूजन का समय क्या होगा तो चलिए हम आपको इसकी भी जानकारी यहां पर देते हैं।जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हमारे हिंदू धर्म में दिवाली का त्योहार कार्तिक माह की अमावस्या को मनाया जाता है। और इस बार दिवाली का त्योहार 12 नवंबर की तारीख को मनाया जाएगा।लक्ष्मी पूजा का समय - शाम 05.39 - रात 07.35 (12 नवंबर 2023), अवधि - 01 घंटा 56 मिनट तक शुभ मुहरत रहेगा। तभी आप इसी समय पर अपने घर पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की पूजा कर सकते हैं। जो की बहुत ही अच्छा समय है। और जब भी अपने घर पर दिवाली मनाते समय पटाखे फोड़े तो थोड़ा ध्यान से फोड़े ताकि आपको कोई नुकसान ना हो।

Letsdiskuss

और पढे- इस दिवाली रंगोली के बेहद आसान और खूबसूरत डिज़ाइन कैसे और कौन से हो सकते है?

7
V
Answered on Nov 9, 2023

दोस्तों आप सभी जानते ही हैं कि हमारे देश में दिवाली बड़े धूमधाम के साथ मनाई जाती है। दिवाली हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष पर मनाई जाती है । इस बार की दिवाली 12 तारीख रविवार को मनाया जाएगी। आज इस पोस्ट में हम आपको दिवाली पूजन का समय बताएंगे। दिवाली पूजन का सही समय इस बार सूर्यास्त शाम 5:29 से शुरू होगा। दिवाली पर प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजन का सही समय 5:45 से शुरू होकर शाम 7 बाज कर 35 मिनट तक का है। लक्ष्मी पूजन के लिए आपको 1 घंटे 56 मिनट का समय मिल रहा है। दिवाली के दो दिन पहले धनतेरस आता है। और धनतेरस के दिन बहुत सी जगहों पर मेले भी लगते हैं। और लोग धनतेरस के दिन सोने,चांदी, स्टील जैसी बहुत सी चीजों को खरीद कर घर लाते हैं क्योंकि इस दिन इन सबको खरीदना शुभ माना जाता है।

Letsdiskuss

7