C
Updated on Dec 24, 2019food-cooking

चीज़ गोभी बनाने की आसान विधि ?

React
1 Answers

C
Answered on Dec 24, 2019
गोभी की रोजाना की सब्जी खा कर अगर आप बोर हो गए हैं तो आज आपको गोभी की चीज़ वाली सब्जी बनाने की आसान विधि बताते हैं । जो बनाने में आसान है और खाने में स्वादिष्ट भी है ।

Article image

सामग्री :-

फूलगोभी- 1 (कटी हुई)

मक्खन- 50 ग्राम

जीरा - आधा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच

दूध - 500 मिली

आटा - 50 ग्राम

चीज - 1 कप (कद्दूकस किया)

नमक - स्वाद के अनुसार

हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी)

विधि :-

- सबसे पहले ओवन को 180 डिग्री पर प्रीहीट करें । तब तक आप फूलगोभी को अच्छी तरह पानी में उबाल लें उसके बाद पानी निकालकर अलग कर लें।

- ग्रेवी बनाने के लिए एक पैन में मक्खन डालकर गर्म करें उसके बाद उसमें जीरा और मिर्च पाउडर डालकर भून लें ।

- अब इसमें दूध और आटा डालकर लगातार चलाते हुए अच्छी तरह पकने दें और इसके ऊपर अपने स्वाद के अनुसार नमक डालकर मिलाएं ।

- अब इसमें चीज़ डालें और अच्छी तरह पकाते रहें उसके बाद बने हुए मिश्रण में गोभी और हरी मिर्च मिलाकर उसको को ओवन में बेक होने के लिए रख दें ।

- 20 मिनिट के बाद गोभी को बहार निकाल लें । लीजिये चीज़ गोभी तैयार है ।


React