दोस्तों अपने लौकी तो बहुत खाया होगा लेकिन आपको आज हम लौकी के तेल के कुछ अनोखे फायदे के बारे में बात करेंगे।लौकी के तेल में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे कि आयरन, जिंक, मैग्नीशियम, मैंगनीज, राइबोफ्लेविन, थायमिन और मैग्नीशियम होता है जो कि इस तेल को लगाने से हमारे बाल जड़ों से मजबूत होते हैं और बाल झड़ना (hair fall) भी काम हो जाता है जिससे हमारे बाल लंबे और घने हो जाते हैं। इस तेल को कम से कम हफ्ते में दो बार जरूर लगाए ऐसा करने से आपके बालों से जुड़े जो भी समस्याएं होंगी वह खत्म हो जाएगी।
लौकी का तेल कैसे बनाएं:
लौकी का तेल बनाने के लिए आप लौकी को छिलकर काट ले और कटे हुए लौकी को 3 से 5 दिन के लिए धूप मे सूखने के लिए रख दें सूखने के बाद एक पेन में 200 मिली नारियल का तेल और सूखी हुई लौकी को गैस में उबाल कर अच्छे से छान ले और ठंडा होने के बाद इसे आप हफ्ते में दो बार अपने बालों में इस्तेमाल कर सकते हैं और आप काम से कम एक महीने तक स्टोर करके रख सकते हैं।

















