Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Abhishek Gaur's avatar
Mar 14, 2026education

आपके क्षेत्र में ₹10 में कितनी पानीपुरी मिलती है ?

4 Answers
15

A
@aanyasingh3213Dec 10, 2023

पानी पुरी जिसका नाम सुनते ही हमारे मुंह में पानी आ जाता है। और आए भी क्यों ना क्योंकि इसका स्वाद ही इतना लाजवाब होता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के द्वारा बताएंगे कि हमारे क्षेत्र में ₹10 में कितनी पानी पूरी मिलती है। क्योंकि सभी शहरों में पानी पुरी की कीमत अलग-अलग होती है लेकिन आज मैं आपको अपने क्षेत्र के मिलने वाली पानी पुरी की कीमत बताने वाली हूं। मैं आपको बता दूं कि मैं भारत देश में रहने वाली हूं और भारत देश के मध्य प्रदेश राज्य में रहती हूं। हमारे मध्य प्रदेश में ₹10 में आपको 6 पानी पुरी दी जाएगी। और बाद में एक सुखी पापड़ी भी दी जाती है। एक समय था जब हमारे यहां ₹10 में 10 पानी पुरी दी जाती थी। लेकिन जैसे-जैसे समय बदलता गया और महंगाई बढ़ती गई तो सभी चीजों का दाम भी बढ़ाते गया। और पानी पुरी का भी दाम बढ़ गया लेकिन लोग इसे खाना बंद नही किया। क्योंकि इसको खाए बिना हमसे रहा नहीं जाता है। यदि आप चाहे तो पानी पुरी का व्यवसाय करके लाखों रुपए महीना में कमा सकते हैं। क्योंकि यदि आप 1 किलो मैदा लेकर पानी पूरी बनाते हैं तो आपको 1 किलो में कम से कम 100 से 150 पानी पुरी बन जाएगी जिनको आप 7 से 800 रुपए में बेच सकते हैं। इस प्रकार आप अपने क्षेत्र के किसी भी हिस्से में पानी पुरी का स्टाल खोलकर अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। इसलिए देरी किस बात की यदि आप बिजनेस करना चाहे तो आज से ही अपने नजदीकी क्षेत्र में पानी पुरी का स्टॉल खोले और अच्छा खासा पैसा कमाइए। मैं आशा करती हूं कि आपका स्टॉल काफी अच्छे तरीके से चलेगा। और आपकी कमाई भी अच्छी खासी होगी।

Letsdiskuss

1
8
avatar
@kirankushwaha3551Mar 13, 2026

चलिए दोस्तों हम आपको बताएंगे कि हमारे क्षेत्र में पानी पुरी ₹10 में कितनी मिलती है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पानी पुरी का स्वाद बहुत ही चटपटा होता है और पानी पुरी को देखते ही हमारे मुंह में पानी आ जाता है और ऐसे लगता है कि हमें अभी के अभी पानी पूरी मिल जाए और हम उसको गप्प से अपने मुंह में रख लें। लेकिन आजकल के बढ़ती महंगाई में पानी पुरी का रेट भी इतना बढ़ गया है कि लोग खा भी नहीं पाते हैं। अलग-अलग देश में पानी पुरी का रेट अलग-अलग होता है लेकिन हम आपको अपने क्षेत्र की बात बता रहे हैं कि हमारे क्षेत्र में पानी पुरी ₹10 में कितनी मिलती हैं।

हमारे क्षेत्र में रेट ₹10 में पांच या छ: पानी पुरी खिलाते हैं। किसी किसी जगह पर ₹10 में पांच पानी पुरी खिलाते हैं किसी-किसी जगह में ₹10 में 6 पानी पुरी खिलाते हैं। जिनमें से पांच पानी पुरी को पानी मिला कर देते हैं और एक सुखी पापड़ी देते हैं।

अगर वही मैं बनाकर पानी पुरी खिलाने के बाद करूं तो हमारे क्षेत्र में बनाकर पानी पुरी रेट 10 में चार ही खिलाते हैं। जो बनाकर पानी पुरी खिलाते हैं उनमें पानी नहीं मिलते हैं बल्कि वह सुखी पानी पूरी होती है और उसमें सेव नमकीन व मीठा स्वाद और तीखा चटपटा खट्टा स्वाद सभी प्रकार के स्वाद को मिलाकर देते हैं। जो बनाकर पानी पुरी खिलते हैं  उसका स्वाद पानी वाले पानी पुरी से बिल्कुल अलग होता है।

यह तो हो गई पानी पुरी के बाद चले हम आपको अपने क्षेत्र के सभी व्यंजन के बारे में बता रहे हैं कि हमारे क्षेत्र में कौन से व्यंजन कितने रुपए में दिए जाते हैं-

हमारे क्षेत्र में चाऊमीन फुल प्लेट रेट ₹40 में दी जाती है और कहीं-कहीं ₹60 में भी दी जाती है।

वहीं अगर मैं चार्ट की बात करूं तो चाट हमारे क्षेत्र में ₹20 प्रति प्लेट दी जाती है। समोसा ₹15 के दो दिए जाते हैं और ₹30 के चार दिये जाते हैं।

Letsdiskuss

0
3
A
@anjalipatel3903Mar 13, 2026

पानी पुरी लड़कियों की पहली पसंद होती है। जैसे कि मेरी भी पानी पुरी पहली पसंद है। दोस्तों एक समय था जब हमारे यहां ₹10 में  10 पानी पुरी खाने को मिला करती थी। लेकिन आज के समय में हमारे यहां ₹10 में केवल चार पानी पुरी ही मिलती हैं। क्योंकि महंगाई इतनी अधिक बढ़ गई है कि पानी पुरी का रेट भी इसी की वजह से बढ़ गया है। दोस्तों पानी पुरी चाहे कितनी भी महंगी क्यों ना हो जाए लेकिन लड़कियां पानी पुरी खाना कभी भी बंद नहीं करेगीं। क्योंकि पानी पुरी का तीखा,चटपटा स्वाद लड़कियों को अपनी और आकर्षित कर ही लेता है। यदि आप दही वाला पानी पुरी कहते हैं तो आपको ₹30 में 7 पीस मिलेंगे, और यदि आप छोला वाली पानी पुरी खाते हैं तो आपको ₹30 में ये भी 7 पीस मिलेंगे। दोस्तों आप कहीं भी चले जाएंगे तो आपको हर क्षेत्र में पानी पुरी खाने को तो मिल जाएगी लेकिन सभी जगह पर पानी पुरी का दाम भी अलग-अलग होता है। जैसे कि हमारे शहर में पानी पुरी ₹10 की 6 मिलती हैं। और यदि आप राजस्थान चले जाएंगे तो वहां पर आपको ₹10 में केवल पांच पानी पुरी खाने को मिलेंगे।

चलिए हम आपको बताते हैं की गोलगप्पे का पानी पीने के क्या फायदे हैं:-

दोस्तों यदि आप गोलगप्पे का पानी पीते हैं तो इससे आपको कई सारे फायदे मिलेंगे। गोलगप्पे का पानी पीने से पेट साफ होता है, वजन को कम करने में मदद मिलती है, और यदि आप रिंग और पुदीना मिक्स करके गोलगप्पे का पानी पीते हैं तो इसको पीने से गैस की समस्या से राहत मिलती है। दोस्तों आप पानी पुरी और  उसका जलजीरा घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। इसे बनाने में भी बहुत कम समय लगता है। और यह खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगते हैं।

Letsdiskuss

0
3
R
@riyaagrawal5380Mar 13, 2026

पानीपुरी लोगों में बहुत मशहूर है। लोग इसे बहुत मजे लेके खाते हैं। पानीपुरी का दाम समय के साथ साथ बढ़ता चला गया। पहले के समय में 10 रुपए में 10 पानीपुरी आजती थी। परंतु आज की बताएं तो 10 रूपए में मात्र 3 पानीपुरी ही आती है। उसके साथ में आपको एक सुखी पापड़ी भी दे देते हैं। यह इतनी महंगी इसलिए है क्योंकि हमारे देश में महंगाई बढ़ती जा रही है। 

इतना महंगा दाम होने के बाद भी लोग इसे खाते है खूब मजे लेके। आजकल लोग इसमें बिजनेस ऑपर्च्युनिटी ढूंढ रहे हैं। वह शाम के कुछ घंटों के लिए अपने क्षेत्र में एक पानीपुरी का स्टाल लगा लेते हैं।

0
0