A

asif khan

Updated on Jan 14, 2022health-beauty

मैं जल्दी से अपना वजन कैसे कम कर सकता हूं?

6
5 Answers

S
Sks Jain
Answered on May 12, 2021
जल्दी वजन कम करने के लिए आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आप अपने भोजन में चीनी और नमक की मात्रा को सर्वप्रथम कम करें। तले भोज्य पदार्थों से परहेज करें। पिज्जा बर्गर रेडीमेड चीजों को खाना बंद कर दें। हरी सब्जियां, फल, जूस, दूध, दाल रोटी का सेवन करें। इसके साथ ही पानी के अंदर जीरा उबालकर उसका नियमित रूप से सेवन करते रहे। योगा के माध्यम से काफी हद तक वजन कम किया जा सकता है।
4
avatar
Answered on Jan 12, 2022

अगर आप भी अपने वजन को जल्दी कम करना चाहते हैं तो आपको इन नियमों का पालन करना होगा।

1 सुबह उठकर खाली पेट एक गिलास हल्का गुनगुना पानी अवश्य पीना चाहिए।

2 तेल वाली चीजों का कम से कम सेवन करना चाहिए।

3 शुगर से बनी हुई चीजों का हमें कम से कम सेवन करना चाहिए क्योंकि इसके सेवन से वजन बहुत जल्दी बढ़ता है।

4 खाना को हमेशा बैठकर और धीरे-धीरे खाना चाहिए इससे भोजन पचाएगा और भूख भी जल्दी नहीं लगेगी।

5 अपने खाने की थाली में हरी सब्जियां और सलाद अधिक मात्रा में रखें इससे शरीर हेल्दी रहेगा और भूख भी कम लगेगी।Article image

4
S
Answered on Jan 13, 2022

यदि आप अपने मोटापे से परेशान है तो अपना वजन घटाने के लिए कुछ घरेलु उपाय को अपना कर वजन बहुत जल्दी कम कर सकते है।

• वजन कम करने के लिए सुबह रोजाना एक्सरसाइज़ करना चाहिए जिससे आपके पेट की चर्बी कम होंगी, लगातार 1हप्ते तक एक्सरसाइज़ करने से आपको अपनी बॉडी मे काफ़ी फर्क देखने को मिलेगा।

• वजन कम करने के लिए रोज सुबह एक गिलास गुनगुना पानी पिए।

• वजन कम करने के लिए जंक फ़ूड्स का सेवन बिल्कुल ना करे इसकी जगह हरेपतेदार हरी सब्जियों जैसे -पालक, मेथी आदि का सेवन करने से वजन कम होने लगता है।

Article image

4
avatar
Answered on Jan 13, 2022

* हमें अपने वजन को कम करने के लिए कुछ घरेलू उपाय को करना चाहिए !

(1) रोजाना हमें सुबह उठकर एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस डालकर पीना चाहिए! जिसके कारण हमारे शरीर की सारी गंदगी बाहर हो जाती है ! इसके बाद हमें रोज एक्सरसाइज करनी चाहिए ! जिसके कारण हमारे पेट की चर्बी कम हो जाए !

(2) जल्दी से अपने वजन को कम करने के लिए हमें बाहर की जंक फूड्स वाली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए !

(3) वजन को कम करने के लिए हमें हल्का भोजन करना चाहिए जैसे - सलाद,जूस,फ्रूट्स आदि !Article image

4
avatar
Answered on Jan 14, 2022

अगर कोई भी व्यक्ति अपना वजन जल्दी घटाना चाहते हैं तो कुछ नुस्खे को हम आज माते हैं।

रोजाना योगा करें

जिन व्यक्तियों को अपना वजन कम करना है तो उन्हें सुबह जल्दी उठकर सबसे पहले योगा करें जैसे सेतुबंधासन, कपाल भारती, लोकासन योग, इत्यादि इन योगासन करने से पेट की चर्बी कम हो जाएगी और वजन धीरे-धीरे कम होने लगेगा.।

ज्यादा पानी पिए

अगर जिन व्यक्तियों की मोटापा जैसे समस्या होती है और वह अपना वजन कम करना चाहते हैं तो वह ज्यादा से ज्यादा पानी पिए ज्यादा पानी पीने से भूख कम होने लगेगीऔर रोजाना उठकर सुबह दो गिलास गर्म पानी खाली पेट पीना चाहिए इससे वजन हमारा जल्दी कम होगा.।Article image

4