komal Solanki's avatar
Updated on Apr 16, 2024health-beauty

पैरासिटामोल कितनी घातक है शरीर के लिए?

14
3 Answers

A
Answered on Apr 13, 2024

चलिए दोस्तों आज हम आपको बताते हैं कि पेरासिटामोल कितनी घातक होती है हमारे शरीर के लिए।

 

दोस्तों जब भी किसी व्यक्ति को बुखार आ जाती है तो बुखार को ठीक करने के लिए पेरासिटामोल का सेवन किया जाता है। और इसके सेवन से बुखार ठीक भी हो जाती है। तो अब आप सोच रहे होंगे कि पेरासिटामोल  हमारी सेहत के लिए हानिकारक कैसे हो सकती है तो चलिए हम आपको पूरी जानकारी देते हैं कि आखिर पेरासिटामोल कैसे हमारे लिए हानिकारक है। दोस्तों पेरासिटामोल एक  कॉमनपेन किलर ड्रग है। जिसका इस्तेमाल दर्द से राहत पाने के लिए किया जाता है और तो और शरीर का तापमान भी कम करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। दोस्तों मैं आपको बता दूं कि एनएचएस के अनुसार यदि कोई व्यक्ति 24 घंटे में चार बार इसका सेवन करता है तो इससे उल्टी आने और जी मिचलाने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। दोस्तों यदि आप पेरासिटामोल का ओवरडोज लेते हैं तो यह आपके लीवर को डैमेज कर सकता है। इसलिए यदि ओवरडोज की समस्या होती है तो तुरंत मेडिकल फैसिलिटी पर ध्यान दें क्योंकि पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड के मुताबिक एसिटाइलसिस्टिन के जरिए पेरासिटामोल की ओवरडोज का जोखिम कम किया जा सकता है। 8 घंटे का वक्त बीतने के बाद एसिटालसिस्टइन का प्रभाव काफी हद तक काम हो सकता है। दोस्तों यदि कोई व्यक्ति लीवर की समस्या से जूझ रहा है तो उसे व्यक्ति को पेरासिटामोल नहीं लेनी चाहिए, इसके अलावा जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है उन लोगों को भी पेरासिटामोल का सेवन नहीं करना चाहिए। कई बार तो ऐसी खबर आई है कि  जिस वजह से लोगों की मौत भी हो गई है। पेरासिटामोल जितना हमारे लिए फायदेमंद है उतना ही घातक भी है इसलिए इसका सेवन सोच समझकर ही करना चाहिए।

 

 

 

Letsdiskuss

6
M
Answered on Apr 13, 2024

पैरासिटामोल टेबलेट आपके शरीर के लिए बहुत ही घातक हो सकता है, क्योंकि कुछ लोगो क़ो ज़ब भी बुखार आती है वह डॉक्टर के परामर्श के बिना ही पैरासिटामोल टेबलेट खाते रहते है जिस कारण से किडनी, लिवर खराब होने की संभावना अधिक होती है। इसलिए पैरसीटामोल टेबलेट कम खाये या फिर डॉक्टर के सलाह लेने के बाद ही पैरसीटामोल टेबलेट खाना चाहिए।

कुछ ऐसे लोग भी होते है, जिनक़ो थोड़ा सा भी बुखार आ जाता है या फिर उनके सिर दर्द होने पर वह मेडिकल से पैरासिटामोल टेबलेट खरीद कर तुरंत टेबलेट खा लेते है। साथ पैरासिटामोल टेबलेट खरीदकर रख लेते है, ज़ब पीठ दर्द, बॉडी मे कही पर भी दर्द होने पर पैरासिटामोल टेबलेट खा लेते है। लेकिन

 

पैरासिटामोल टेबलेट खाने से शरीर मे बहुत से नुकसान हो सकते है-

 

•जिन लोगो के सिरदर्द, बदन दर्द होने पर डोलो पैरासिटामोल टेबलेट, क्रॉसिंन पैरासिटामोल टेबलेट खाते है जो सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक हो सकता है। यदि आप पैरासिटामोल टेबलेट अधिक मात्रा मे सेवन करते है, तो पेट दर्द, उल्टी होने जैसी समस्याए होने लगती है।

 

•यदि आप पैरासिटामोल टेबलेट अधिक खा रहे है, आपको बुखार नहीं है फिर भी आप 6 घंटे मे 1-3बार पैरासिटामोल खा लेते है तो ओवरडोज हो जाने की वजह से आपकी बॉडी से पसीना अधिक आता है। वही भूख कम लगती है, प्यास अधिक लगती है और मुँह मे छाले आने लगते है।

 

•पैरासिटामोल टेबलेट ज्यादा खाने से पेट मे ऐठन की समस्या होने लगती है साथ ही सांस लेने पर अचानक से सांस फूलने लगती है और सांस फूलने के कारण खांसी आने लगती है। खांसी आने की वजह से ऑक्सीजन लेवल घटने लगता है, इसलिए आप खुद क़ो सुरक्षित रखना चाहते है, तो पैरासिटामोल टेबलेट न खाये क्योंकि पैरासिटामोल टेबलेट जहर के बराबर ही है।

 

•पैरासिटामोल टेबलेट आप अधिक खा रहे है, तो आपके शरीर मे बहुत से नुकसान जैसे -आँखों का पीला पड़ना, चेहरे मे धब्बे होना और यकृत रोग आदि जैसी समस्याए होने लगती है।

 

 

Letsdiskuss

 

 

 

6
S
Answered on Apr 15, 2024

चलिए जानते हैं कि पेरासिटामोल कितनी घातक होती है हमारे शरीर के लिए:-

 दोस्तों आप जानते हैं कि पेरासिटामोल एक दवा है जिसका उपयोग शरीर में दर्द को ठीक करने  के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका उपयोग बुखार को भी ठीक करने के लिए किया जाता है। लेकिन हां इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए नहीं तो यह आपके मौत का कारण भी बन सकती है।

 वैसे तो पेरासिटामोल सभी लोगों के लिए सुरक्षित मानी जाती है यदि इसका सेवन सीमित मात्रा में किया जाए तो यदि आप गलती से इसका ओवरडोज लेते हैं तो इसके खतरनाक साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। नेशनल हेल्थ सर्विस की माने तो इसके हेपाटोटॉक्सिक दोस्त को निकालने से कुछ ही घंटे में उल्टी या जी मिचलाने की दिक्कतें देखने को मिलती हैं। दोस्तों मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि यदि आप पेरासिटामोल का ओवरडोज लेते हैं तो इसके सेवन से आपका लवर भी डैमेज हो सकता है।

चलिए हम आपको बताते हैं कि किन लोगों को पेरासिटामोल का सेवन नहीं करना चाहिए:-

जिन लोगों का स्वास्थ्य हमेशा खराब रहता है उन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि पेरासिटामोल में अधिक मात्रा में नमक पाया जाता है। ऐसे में आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।

पेरासिटामोल के क्या फायदे हैं:-

पेरासिटामोल एक दर्द निवारक दवा है। इसका उपयोग आप कई सारे दर्द को ठीक करने के लिए कर सकते हैं। जैसे कि सर दर्द,पीठ दर्द,शरीर का दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव होने वाले दर्द, इसके आलावा गठिया दर्द को भी ठीक करने में भी पेरासिटामोल काफी फायदेमंद होती है। लेकिन ध्यान रहेगी आपको एक दिन में 4 ग्राम या उससे ज्यादा का डोज नहीं लेना है नहीं तो यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

 

 

Letsdiskuss

 

 

 

6