- आजकल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में मानव इतना व्यस्त हो चुका है कि वह अपने शरीर का ही ध्यान नहीं रख पाता है। अपने शरीर का ध्यान रख पाने की वजह से अक्सर मानव बीमार होता रहता है। रोज सुबह योग करना हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है। इसके अलावा यदि बाहर का फास्ट फूड हम ना खाए तो हमारी इम्यूनिटी अच्छी रहेगी। घर में बना ताजा व स्वच्छ खाना हमारी सेहत के लिए अच्छा रहता है। उबले हुए पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहता है।
आज की पदार्थवादी दुनिया में मनुष्य सिर्फ पैसे एकत्र करने में ही अपना संपूर्ण समय व्यतीत कर रहा है, अपने शरीर का ध्यान रखने के लिए समय तक नहीं मिल पाता। हम अपने शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को कई प्रकार से बढ़ा सकते हैं जिससे हमारी विभिन्न बीमारियों से बचाव होता है, अगर हम जड़ी बूटियों की बात करें तो तुलसी, गिलोय, काली मिर्च, हल्दी, आदि का प्रयोग करके प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। योगा के माध्यम से भी हम हमारे शरीर को मजबूत बना सकते हैं।
आज मैं आपको बताओगे कि आप अपने शरीर में प्रतिरोधक क्षमता को कैसे बढ़ा सकते हैं क्योंकि शरीर में प्रतिरोधक क्षमता की कमी के कारण लोग जल्दी बीमार पड़ जाते हैं लेकिन कोई बात नहीं आप घर पर रहकर प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं।
आप रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए अपने आहार में गाजर, चुकंदर,टमाटर, फूलगोभी, खुबानी, पालक, जौ, भूरे चावल, शकरकंद, पपीता, आदि चीजों को शामिल कर सकते हैं क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा भरपूर नींद लें, तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें।





